Free Fire MAX में 3 अनोखे आइटम्स जिनका उपयोग करके विरोधियों को परेशान कर सकते हैं

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) भारतीय गेमिंग कम्युनिटी का लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम है, जिसे गरेना के द्वारा प्रकाशित किया गया है। वर्तमान में इस गेम को 100 मिलियन से ज्यादा खिलाड़ियों के द्वारा डाउनलोड किया गया है।

Ad

इस टाइटल में खिलाड़ियों को अनेक मजेदार आइटम्स मिल जाते हैं, जिनका उपयोग करके मैदान पर विरोधियों को परेशान कर सकते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम 3 शानदार आइटम्स की जानकारी पर नजर डालने वाले हैं।


Free Fire MAX में इन तीन अनोखे आइटम्स का उपयोग करके विरोधियों को परेशान कर सकते हैं

3) ग्रेनेड्स

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX की इस लिस्ट में ग्रेनेड्स तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। विरोधियों से फाइट करते समय अनेक हथियारों का उपयोग किया जाता है। प्लेयर्स ग्रेनेड्स का इस्तेमाल करके दुश्मनों को आसानी से नॉक कर सकते हैं। हालांकि, अगर विरोधियों को कन्फ्यूज करना है, तो उस स्थिति में ग्रेनेड की अहम भूमिका होती है। ग्राउंड पर दुश्मन टीपीपी लेकर बैठे रहते हैं। इस वजह से उन्हें कन्फ्यूज करने के लिए लगातार ग्रेनेड्स फेंक सकते हैं। उस अवस्था में दुश्मन पैनिक हो जाएगा और उसे कुछ समझ नहीं आएगा।


2) स्मोक

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में दूसरे स्थान पर स्मोक उपस्थित है। इस आइटम का उपयोग करके प्लेयर्स आसानी से विरोधियों को परेशान कर सकते हैं। अगर सामने दुश्मन की पूरी स्क्वाड मौजूद है, तो उस स्थिति में चारों ओर स्मोक कर सकते हैं। ऐसा करने पर सामने वाले दुश्मनों को कुछ भी नहीं दिखाई देगा और प्लेयर्स आसानी से जगह बदल सकते हैं। ग्राउंड पर स्मोक का उपयोग ढेरों तरीकों से किया जाता है, जिसमें टीममेट्स को रिवाइव, एयरड्रॉप लूटना, दुश्मनों पर पुश और अन्य चीजें कर सकते हैं।


1) फ्लैशबैग

youtube-cover

इस लिस्ट में पहले स्थान पर फ्लैशबैग मौजूद है। इस आइटम का उपयोग करके विरोधियों को परेशान कर सकते हैं। अगर दुश्मन पर फ्लैशबैग सही से फेंकते हैं, तो वो कुछ सेकेंड्स के लिए अंधा हो जाएंगे। इस वजह से प्लेयर्स फ्लैशबैग को सही जगह उपयोग करें।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications