Garena Free Fire Max (गरेना फ्री फायर मैक्स) में पेट्स गेम का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। वर्तमान में गेम के अंदर स्टोर सेक्शन में पेट्स की सीरीज है। प्रत्येक पेट्स में अलग-अलग ताकत है। गेमर्स पेट का उपयोग मैदान पर कैरेक्टर के कॉम्बिनेशन में करते हैं।
हालांकि, फ्री फायर मैक्स को नए गेमर्स एक्सप्लोर करते रहते हैं। इन खिलाड़ियों को पेट की ताकत के बारे में जानकारी नहीं होती है। इसलिए, इस आर्टिकल में हम Free Fire Max में 3 अनोखे पेट्स पर नजर डालने वाले हैं।
Free Fire Max में 3 अनोखे पेट्स
गरेना फ्री फायर मैक्स के अंदर अनोखा प्रदर्शन करने के लिए नीचे खिलाड़ियों को ताकतवर पेट्स के बारे में जानकारी दी गई है।
1) Rockie

Garena Free Fire Max के अंदर Rockie सबसे ताकतवर पेट है। इसमें स्टे चील नाम की ताकत है। ये मैदान पर खिलाड़ियों को अनोखी ताकत प्रदान करते है। गेमर्स इसका उपयोग करके मैदान पर खतरनाक प्रदर्शन कर सकते हैं।
ये पेट खिलाड़ियों के द्वारा उपयोग किये जाने वाले पात्र का कुल डाउन समय कम करता है। इस पेट की कुल कीमत 699 डायमंड्स है।
2) Detecitve Panda

गरेना फ्री फायर मैक्स में Detective Panda सबसे खतरानक पेट है। इसमें पांडा ब्लेसिंग्स नाम की ताकत है। ये खिलाड़ियों को हीलिंग यानि की HP प्रदान करता है। लेवल वन पर 5% HP बढ़ाता है और लेवल बढ़ने पर HP की दर बढ़ती जाती है।
3) Dreki

गरेना फ्री फायर मैक्स में Dreki सबसे खास पेट है। इसमें Dragon Glare नाम की ताकत है। इस पेट का उपयोग करके अच्छे किल्स कर सकते हैं। क्योंकि, Dreki की ताकत मैदान पर खिलाड़ी के 10 मीटर के दायरे में मौजदू दुश्मनों की लोकेशन को रिवील करता है। इस पेट का उपयोग करके गेमर्स K/D रेश्यो बड़ा सकते हैं। इस पेट की कुल कीमत 699 डायमंड्स है।