3 लाभदायक आयटम्स जिनका उपयोग करके Free Fire MAX गेमप्ले में सुधार लाया जा सकता है 

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में खिलाड़ियों को आकर्षक रिवॉर्ड्स के विकल्प मिल जाते हैं, जिसमें गन, ग्रेनेड, स्मोक, ग्लू वॉल और फ्लैशबैग शामिल हैं। इन आयटम्स का उपयोग करके सर्वाइवल टाइम को बढ़ा सकते हैं और विरोधियों को आसानी से कन्फ्यूज करके किल निकाल सकते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम 3 लाभदायक आयटम्स पर नजर डालने वाले हैं, जिनका उपयोग करके गेमप्ले में सुधार लाया जा सकता है।

Ad

3 लाभदायक आयटम्स जिनका उपयोग करके Free Fire MAX गेमप्ले में सुधार लाया जा सकता है

1) ग्लू वॉल

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में खिलाड़ियों को ग्लू वॉल का लाभदायक विकल्प मिल जाता है। इसका उपयोग कई परिस्थितियों में कर सकते हैं, जिसमें आक्रामक गेमप्ले, विरोधियों के सामने खुद का बचाव, दुश्मनों को कन्फ्यूज करना और कवर बनाना शामिल हैं। इन सभी परिस्थितियों में ग्लू वॉल का उपयोग करके गेमप्ले में सुधार ला सकते हैं। नए खिलाड़ियों को शुरुआत में ग्लू वॉल का इस्तेमाल करने पर परेशानी हो सकती है लेकिन अभ्यास करने पर इस आयटम का उपयोग सही से कर पाएंगे।


2) ग्रेनेड

youtube-cover
Ad

इस बैटल रॉयल गेम में ग्रेनेड का फायदेमंद विकल्प मिल जाता है। इसका उपयोग करके विरोधियों को मिड और क्लोज रेंज में आसानी से फिनिश कर सकते हैं। हालांकि, ग्रेनेड को सही जगह थ्रो करना मुश्किल होता है लेकिन ट्रेनिंग मोड में लगातार अभ्यास करके ग्रेनेड को सही जगह फेंकना सीख जाएंगे। अगर दुश्मन घर में TPP लेकर होल्ड करते हैं, तो उस अवस्था में ग्रेनेड का इस्तेमाल करके नॉक निकाल पाएंगे और गेमप्ले में काफी सुधार देखने को मिलेगा।


3) स्मोक

youtube-cover

Free Fire MAX में स्मोक का उपयोग करके गेमप्ले में काफी हद तक इम्प्रूवमेंट लाया जा सकता है। इसका उपयोग विरोधियों को कन्फ्यूज करने में सबसे ज्यादा किया जाता है। मैदान पर लूट कर सकते हैं। विरोधियों पर रश कर सकते हैं और एयरड्रॉप लूट सकते हैं। अगर मैदान पर दुश्मनों की स्क्वाड दिखाई देती है, तो प्री-स्मोक करके उन्हें कन्फ्यूज कर सकते हैं और वो घबरा जाएंगे, उस अवस्था में आसानी से किल निकाल पाएंगे।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications