Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) की मुख्य इन-गेम करेंसी डायमंड्स हैं। इसकी मदद से स्किन्स, कैरेक्टर्स, पेट्स, बंडल्स और अन्य आयटम्स पा सकते हैं। डायमंड्स के लिए पैसे खर्च करना पड़ते हैं। कुछ लोग मुफ्त में इन्हें हासिल करने के तरीके ढूंढते हैं। इस आर्टिकल में मुफ्त डायमंड्स पाने के लिए 3 सबसे अच्छे तरीकों के बारे में बात करेंगे।
3 तरीके जिनसे Free Fire MAX में मुफ्त डायमंड्स पा सकते हैं
1- Google Opinion Rewards
![Google Opinion Rewards ऐप](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/9a6a9-16094918196339-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/9a6a9-16094918196339-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/9a6a9-16094918196339-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/9a6a9-16094918196339-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/9a6a9-16094918196339-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/9a6a9-16094918196339-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/9a6a9-16094918196339-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/9a6a9-16094918196339-800.jpg 1920w)
Google Opinion Rewards में अलग-अलग तरह से सर्वे में हिस्सा ले सकते हैं। इसके बदले आपको गूगल प्ले क्रेडिट्स मिलते हैं और आप उन्हें रिडीम करते हुए मुफ्त में डायमंड्स पा सकते हैं। यह सबसे भरोसेमंद विकल्प है।
2- गिवअवे और कस्टम रूम्स
![कस्टम रूम्स](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/a4ae5-16094918772836-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/a4ae5-16094918772836-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/a4ae5-16094918772836-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/a4ae5-16094918772836-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/a4ae5-16094918772836-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/a4ae5-16094918772836-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/a4ae5-16094918772836-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/a4ae5-16094918772836-800.jpg 1920w)
कई सारे इंस्टाग्राम पेज और यूट्यूब चैनल द्वारा डायमंड का गिवअवे आयोजित किया जाता है। आपको लगातार इनमें हिस्सा लेना है और बदले में आपको इन-गेम करेंसी मिल सकती है। इसके साथ ही कस्टम रूम्स का आयोजन होता है और इसमें टीम के साथ हिस्सा लेकर आप जीत दर्ज कर सकते हैं। इसमें अमूमन विजेताओं को Free Fire MAX में डायमंड्स मिलते हैं।
3- GPT ऐप्स और वेबसाइट्स
![Swagbucks - एक GPT वेबसाइट है](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/93acc-16094919489897-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/93acc-16094919489897-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/93acc-16094919489897-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/93acc-16094919489897-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/93acc-16094919489897-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/93acc-16094919489897-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/93acc-16094919489897-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2021/01/93acc-16094919489897-800.jpg 1920w)
कई सारी GPT ऐप्स और वेबसाइट्स का उपयोग करके आप डायमंड्स खरीद सकते हैं। इन GPT ऐप्स में कई अलग-अलग टास्क रहते हैं। इन्हें पूरा करने पर आपको क्रेडिट्स मिलते हैं। आप उन्हें जमा कर सकते हैं और एक समय बाद रिडीम करते हुए तगड़ा इनाम हासिल कर सकते हैं। आपको यहां टास्क के रूप में सर्वे, ऐप डाउनलोड, सवाल-जवाब और वीडियो देखना समेत अन्य तरह के टास्क मिल सकते हैं। Swagbucks, PollPay, PrizeRebel, GrabPoints और EasyRewards जैसी वेबसाइट्स का उपयोग करके आप क्रेडिट्स कमा सकते हैं और फिर मुफ्त में इनसे डायमंड्स खरीद सकते हैं।
आपको डायमंड जनरेटर्स या मोड्स से पूरी तरह दूर रहना चाहिए। यह पूरी तरह फेक होते हैं और इनका उपयोग करने से आपके अकाउंट पर दिक्कतें आ सकती हैं। इसके साथ ही अकाउंट हमेशा के लिए बैन भी हो सकता है।