3 तरीके जिनसे Free Fire MAX के डायमंड्स मुफ्त में कमा सकते हैं

Free Fire, Free Fire MAX
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Free Diamonds: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में हर किसी को अलग-अलग तरह के आयटम्स चाहिए। इन-गेम करेंसी डायमंड्स इस मामले में आपको मदद कर सकती है। कई लोग पैसे खर्च करने के बजाय मुफ्त में डायमंड हासिल करना चाहते हैं। इस आर्टिकल में हम उनके लिए कुछ तरीके लेकर आए हैं।

Ad

3 तरीके जिनसे Free Fire MAX के डायमंड्स मुफ्त में कमा सकते हैं

1- रिवॉर्ड रिडिम्प्शन वेबसाइट

रिवॉर्ड रिडिम्प्शन साइट (Photo: reward.ff.garena.com)
रिवॉर्ड रिडिम्प्शन साइट (Photo: reward.ff.garena.com)

Free Fire MAX के रिडीम कोड हर कुछ दिन में आते हैं। यह डेवलपर्स द्वारा ही जारी किए जाते हैं। इन कोड को लाइव स्ट्रीम और सोशल मीडिया पर रिलीज किया जाता है। आपको कोड का आधिकारिक रिवॉर्ड रिडिम्प्शन वेबसाइट पर जाना है और कोड का उपयोग करना है। हम Sportskeeda Hindi पर हर दिन रिडीम कोड अपडेट करते हैं। इन कोड में कई बार मुफ्त डायमंड्स भी निकलते हैं।

Ad

2- गूगल ओपिनियन रिवॉर्ड

youtube-cover
Ad

गूगल की ऑफिशियल ओपिनियन रिवॉर्ड ऐप है। यहां पर आपको पूरी डिटेल भरनी है और इसके बाद लगातार सर्वे आएंगे। आपको उन सर्वे को पूरा करना है और इसके बदले प्ले क्रेडिट मिलेंगे। यह आप गूगल प्ले स्टोर से खरीदी करने पर उपयोग कर सकते हैं। Free Fire MAX में डायमंड्स को खरीदते समय आप मुफ्त में कमाए गए प्ले क्रेडिट उपयोग कर सकते हैं। यह मुफ्त में आयटम्स पाने का सही विकल्प है।

3- टूर्नामेंट और गिवअवे

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX के कंटेंट क्रिएटर्स द्वारा लगातार अपने चैनल या पेज को ग्रो करने के लिए गिवअवे आयोजित किए जाते हैं। आप इनमें हिस्सा ले सकते हैं। अगर किस्मत रही, तो यह आपको मुफ्त में डायमंड्स या पैसे देंगे। इसके साथ ही कुछ कंटेंट क्रिएटर टूर्नामेंट और कस्टम रूम का आयोजन करते हैं। इसमें आप हिस्सा ले सकते हैं। यहां विजेता को अमूमन ईनाम के रूप में डायमंड मिलते हैं।

आपको डायमंड जनरेटर्स या डायमंड मोड APK से दूर रहना चाहिए। यह पूरी तरह फेक होते हैं।

गरेना फ्री फायर मैक्स से जुड़ी खबरें और इवेंट्स को लेकर अपडेट्स आप यहां पा सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications