Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में ज्यादा से ज्यादा हेडशॉट्स लगाना बहुत ज्यादा मुश्किल है। इसके लिए काफी मेहनत लगती है और लगातार अभ्यास करना होता है। हेडशॉट्स द्वारा शरीर पर सबसे ज्यादा डैमेज पड़ता है। इस आर्टिकल में हम गेम में ज्यादा से ज्यादा हेडशॉट्स लगाने के लिए 3 सबसे अच्छे तरीकों को लेकर बात करेंगे।
Free Fire MAX में ज्यादा से ज्यादा हेडशॉट्स लगाने के लिए 3 सबसे अच्छे तरीके
3) लगातार ट्रेनिंग ग्राउंड में अभ्यास करें
![लगातार अभ्यास करते रहें (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/09/1f3a9-16634801685444-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/09/1f3a9-16634801685444-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/09/1f3a9-16634801685444-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/09/1f3a9-16634801685444-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/09/1f3a9-16634801685444-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/09/1f3a9-16634801685444-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/09/1f3a9-16634801685444-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/09/1f3a9-16634801685444-1920.jpg 1920w)
आपको लगातार गेम में अभ्यास करना होगा। हेडशॉट्स देने के लिए यह सबसे ज्यादा जरुरी चीज़ है। कोशिश करे कि ज्यादा से ज्यादा शॉट्स सिर्फ सिर पर ही लगे। इसके लिए ट्रेनिंग ग्राउंड में हेडशॉट्स देने की कोशिश करें।
2) कस्टम HUD कंट्रोल्स को सेट करें (क्लॉ सेटअप)
![HUD कंट्रोल को चेंज करें (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/09/b3379-16634802373560-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/09/b3379-16634802373560-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/09/b3379-16634802373560-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/09/b3379-16634802373560-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/09/b3379-16634802373560-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/09/b3379-16634802373560-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/09/b3379-16634802373560-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/09/b3379-16634802373560-1920.jpg 1920w)
HUD कंट्रोल में बदलाव करने से फायदा हो सकता है। कंट्रोल से फायरिंग के तरीके में फर्क पड़ता है। इसी के चलते आप चीज़ों को थोड़ा एडजस्ट करके बहुत हद तक फायदा उठा सकते हैं। आप क्लॉ सेटअप को लगाकर ज्यादा से ज्यादा हेडशॉट देने के चांस को बढ़ा सकते हैं।
1) सेंसिटिविटी सेटिंग्स में लगातार बदलाव करें
![सेंसिटिविटी सेटिंग्स में थोड़े बदलाव करें (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/09/b8e5a-16634803517274-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/09/b8e5a-16634803517274-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/09/b8e5a-16634803517274-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/09/b8e5a-16634803517274-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/09/b8e5a-16634803517274-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/09/b8e5a-16634803517274-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/09/b8e5a-16634803517274-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2022/09/b8e5a-16634803517274-1920.jpg 1920w)
Free Fire MAX में ज्यादातर लोगों को सेंसिटिविटी सेटिंग्स का योगदान नहीं पता है। इसकी मदद से स्क्रीन की मूवमेंट पर फर्क पड़ता है। इससे हथियारों का रिकोईल कम किया जा सकता है। नीचे सेटिंग्स से जुड़ा अच्छा विकल्प है:
- जनरल: 95 – 100
- रेड डॉट: 90 – 95
- 2x स्कोप: 90 – 95
- 4x स्कोप: 85 – 90
- स्नाइपर स्कोप: 75 – 80
- फ्री लुक: 85 – 90
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद खेलने के तरीके को लेकर थोड़ी अलग रह सकती है।)