Free Fire MAX में 3 तरीके जिनसे K/D रेश्यो को बढ़ाया जा सकता है

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में K/D रेश्यो का काफी ज्यादा महत्व है। इससे पता चलता है कि प्लेयर किस तरह खेलता है। इसी वजह से लोग इसे बढ़ाने पर ध्यान देते हैं। कई तरीकों से आप K/D रेश्यो बढ़ा सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 तरीकों को लेकर बात करेंगे, जिनसे K/D रेश्यो को बढ़ाया जा सकता है।

Ad

Free Fire MAX में 3 तरीके जिनसे K/D रेश्यो को बढ़ाया जा सकता है

3) मैच जीतने की कोशिश करें

youtube-cover
Ad

K/D रेश्यो बढ़ाने का एक अच्छा तरीका ज्यादा किल्स करने के साथ जीत दर्ज करना भी है। अगर आप एलिमिनेट हो जाएंगे तो K/D रेश्यो कम हो जाएगा। ऐसे में आप किल ही नहीं होंगे और जीत दर्ज करेंगे, तो रेश्यो में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।


2) 1v4 परिस्थिति में आने से खुद को बचाएं

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में कई बार टीमें किसी कारण से अलग हो जाती है या प्लेयर्स शुरुआत में ही एलिमिनेट हो जाते हैं। ऐसे में अगर कोई टीम आपके ऊपर रश कर रही है, तो फिर जरूर ही आपको नुकसान होगा। अगर 1 या 2 विरोधी हैं, तो फाइट लेना बेहतर विकल्प रहेगा। अगर ज्यादा हैं, तो फिर वो हावी पड़ सकते हैं।


1) ज्यादा आक्रमक या धीमे अंदाज में नहीं खेलें

youtube-cover
Ad

K/D रेश्यो बढ़ाने के लिए कई प्लेयर्स आक्रमक अंदाज में खेलते हैं। हालांकि, जोखिम उठाने से किल्स तो बहुत मौकों पर हो जाते हैं लेकिन कई बार जल्दी एलिमिनेशन भी होता है। ऐसे में जरूर थोड़ा नुकसान हो सकता है। साथ ही अगर आप कोई रिस्क नहीं लेंगे और बच-बचकर खेलेंगे तो भी K/D रेश्यो बढ़ना मुश्किल है। आपको जरूरत पड़ने पर ही जोखिम उठाना चाहिए।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने खेलने के तरीके को लेकर अपनी राय दी है। सभी की पसंद जरूर थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications