Free Fire MAX में 3 तरीके जिनसे मुकाबलों में ज्यादा किल्स निकाल सकते हैं

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX में हर कोई अच्छा प्रदर्शन करते हुए ज्यादा से ज्यादा किल्स निकालना चाहता है। यह चीज़ हर एक मुकाबले में संभव नहीं है। कुछ तरीकों का उपयोग करके आप प्रदर्शन को बेहतर कर सकते हैं और अपनी स्किल्स को सुधारते हुए ज्यादा किल्स निकाल सकते हैं। इस आर्टिकल में हम कुछ तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे ज्यादा किल्स निकालने में सफलता हासिल कर सकते हैं।

Ad

Free Fire MAX में 3 तरीके जिनसे मुकाबलों में ज्यादा किल्स निकाल सकते हैं

1) हॉट ड्रॉप पर लैंड करने की कोशिश करें

youtube-cover
Ad

ज्यादा किल्स निकालने के लिए आपको आक्रमक तरीके से खेलना होगा। आपको शुरुआत से ही इस तरह से खेलना होगा। इसके लिए हमेशा ही हॉट ड्रॉप पर लैंड करें। गन और आर्मर मिलते ही आप फाइट्स का हिस्सा बन सकते हैं। अगर आप वहां लैंड की गई सभी स्क्वाड को खत्म कर देते हैं, तो आपके नाम कई किल्स दर्ज हो जाएंगे।


2) मिड रेंज गन्स का उपयोग करें

youtube-cover
Ad

कई लोग क्लोज रेंज में काफी अच्छे और ढेरों किल्स निकाल लेते हैं लेकिन मिड रेंज में वो संघर्ष करते हुए नज़र आते हैं। इसी के चलते अगर आपको मिड रेंज में अच्छा प्रदर्शन करना है, तो इसके लिए सही गन्स का चुनाव जरुरी है। मिड रेंज के लिए SCAR, Vector और UMP काफी अच्छा विकल्प है। इसके अलावा अन्य असॉल्ट राइफल्स भी अच्छा विकल्प रह सकती हैं।


3) क्रॉसफायर का हिस्सा नहीं बनें

youtube-cover
Ad

फाइट्स के दौरान आपको हमेशा ही खुद को बचाकर रखना चाहिए। अगर विरोधी पहले से गन चला रहे हैं और आप बीच में कदम रख लेते हैं, तो आपके ऊपर शॉट्स लगेंगे। हमेशा ही खुद को बचाएं और जैसे ही वो शॉट्स लगाना कम करें, आप तुरंत हमला कर सकते हैं। इससे फाइट्स में जीत दर्ज करना आसान हो जाएगा और कुल मिलाकर आपके किल्स की संख्या बढ़ेगी।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद इस मामले में थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications