Free Fire MAX में रैंक को तेजी से बढ़ाने के 3 अहम तरीके

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में हाई-क्वालिटी के ग्राफिक्स और मजेदार गेमिंग अनुभव के साथ-साथ प्रभावित करने वाला रैंक सिस्टम भी मिल जाता है। गेमर्स मैच में बढ़िया प्रदर्शन करके रैंक पुश कर सकते हैं और अच्छे टियर को प्राप्त कर सकते हैं।

Ad

हालांकि, यह बोलने में बहुत आसान लग रहा है लेकिन करना उतना ही मुश्किल है। खिलाड़ियों को अच्छे टियर पर महंगे रिवॉर्ड्स भी मिलते हैं, जिसमें अवतार, फ्रेम्स और स्किन्स होती हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम रैंक को तेजी से बढ़ाने के लिए 3 बेहतरीन तरीके बताने वाले हैं।


Free Fire MAX में रैंक को तेजी से बढ़ाने के 3 अहम तरीके

3) किल और सर्वाइव दोनों में संतुलन

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में रैंक पुश करने के लिए किल और सर्वाइव दोनों चीजों में संतुलन बनाना होगा। मैदान पर बढ़िया प्रदर्शन करके दुश्मनों को किल करें। इसके अलावा सर्वाइव पर भी ध्यान देना होगा, क्योंकि किल की लालच में स्क्वाड पर पुश करना हानिकारक हो सकता है। उसी के दौरान खिलाड़ियों की रैंक गिर सकती है। इस वजह से खिलाड़ियों को दोनों में संतुलन बनाना होगा और तेजी से रैंक को पुश करना होगा।


2) ज्यादा से ज्यादा यूटिलिटी का उपयोग करें

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में रैंक पुश करते समय खिलाड़ियों को हर एक कदम रणनीति से रखना होगा। अगर घरों में दुश्मन कैंपिंग कर रहे हैं, तो खिलाड़ियों को सीधा पुश नहीं करना चाहिए। इस अवस्था में खिलाड़ियों को थ्रो करने वाली चीजें का उपयोग करना चाहिए, जिसमें ग्रेनेड, फ़्लैश और स्मोक शामिल हैं। हालांकि, ग्राउंड पर दुश्मनों से बचने के लिए प्लेयर्स ग्लू वॉल का कवर बना सकते हैं।


1) बढ़िया लैंडिंग स्पॉट

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में रैंक पुश करने का सबसे बड़ा फैसला लैंडिंग स्पॉट होता है। अगर प्लेयर्स गलत जगह कूद जाते हैं, तो उनके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। रैंक पुश करने वाले खिलाड़ियों को अच्छी लूट मिलने वाली जगह पर कूदना चाहिए। उसके बाद दुश्मनों पर अटैक कर सकते हैं।

इसके अलावा रैंक पुश करने के लिए ताकतवर कैरेक्टर्स और पेट्स, बढ़िया सेंसिटिविटी, रैंडम खिलाड़ियों के साथ खेलने से बचें और बेहतरीन गन्स का उपयोग कर सकते हैं।

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications