Free Fire MAX में 3 तरीके जिनका उपयोग करके रैंक को तेजी से बढ़ा सकते हैं

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) रैंक सिस्टम पर आधारित बैटल रॉयल गेम है, जिसमें अनेक रैंक टियर देखने को मिलते हैं। सभी प्लेयर्स की नए सीजन में रैंक पुश करके अच्छे टियर पर पहुंचने की इच्छा रहती है। हालांकि, रैंक पुश करना आसान नहीं होता है। खिलाड़ियों को हर एक कदम पर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इस वजह से प्लेयर्स रैंक को तेजी से बढ़ाने के तरीके खोजते रहते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको रैंक को तेजी से बढ़ाने के 3 फायदेमंद तरीके बताने वाले हैं।

Ad

Free Fire MAX में 3 तरीके जिनका उपयोग करके रैंक को तेजी से बढ़ा सकते हैं

Free Fire MAX में बैटल रॉयल और क्लैश स्क्वाड दोनों में रैंक सिस्टम मौजूद है। हर दो महीने में नया रैंक सीजन देखने को मिलता है। सभी प्लेयर्स अच्छे टियर को प्राप्त करके मुफ्त में रिवॉर्ड्स को पाने की कोशिश करते हैं। यहां पर रैंक पुश करने के लिए 3 फायदेमंद तरीकों की जानकारी दी गई है:

3) ज्यादा से ज्यादा थ्रो करने वाली चीजों का उपयोग करें

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में रैंक को तेजी से बढाने के लिए खिलाड़ियों को थ्रो करने वाली चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए, जिसमें ग्लू वॉल, ग्रेनेड, स्मोक और फ़्लैश शामिल हैं। ग्राउंड पर खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा रैंक पॉइंट्स अर्जित करने के लिए सर्वाइव टाइम पर ध्यान देना होगा। जैसे-जैसे जोन छोटा होता जाएगा। उसके आधार पर खिलाड़ियों को सेफ जोन में जाकर दुश्मनों को मारने के लिए थ्रो करने वाली चीजों का उपयोग करना होगा। अगर दुश्मन पर सीधे पुश करते हैं, तो उस अवस्था में कवर बनाने के लिए ग्लू वॉल का इस्तेमाल करें।


2) ताकतवर कैरेक्टर्स को चुनें

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में ढेरों कैरेक्टर्स के विकल्प मिल जाते हैं और इन सभी में अलग-अलग प्रकार की ताकत मौजूद हैं। रैंक पुश करने के लिए खिलाड़ियों को ताकतवर कैरेक्टर्स का चयन करना चाहिए, क्योंकि मुश्किल अवस्था में कैरेक्टर की शक्ति खिलाड़ियों को बचाने में काफी सहयोग करती है। रैंक पुश करने के लिए प्लेयर्स Wukong, K, DJ Alok और Chrono की तरह शक्तिशाली कैरेक्टर्स का उपयोग कर सकते हैं।


1) बेहतरीन गन का चयन करें

youtube-cover

Free Fire MAX में ढेरों हथियारों के विकल्प मिल जाते हैं। रैंक पुश करने के लिए खिलाड़ियों को ताकतवर गन का इस्तेमाल करना होगा। इसके अलावा गन्स में अटैचमेंट का उपयोग करके बढ़िया प्रदर्शन कर सकते हैं। इस वजह से खिलाड़ियों को क्लोज, मिड और लॉन्ग रेंज के आधार पर गन्स का उपयोग करना चाहिए। इन-गेम SMG, AR, स्नाइपर और शॉटगन्स के विकल्प मिल जाते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications