Free Fire MAX में 3 तरीके जिनसे ग्लू वॉल्स को बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है

Free Fire MAX (image via Sportskeeda)
Free Fire MAX (image via Sportskeeda)

Free Fire MAX में ग्लू वॉल्स को काफी इस्तेमाल किया जाता है। यह गेम का एक अहम हिस्सा है। इसकी मदद से कुछ हद तक फायदा उठा सकते हैं। ग्लू वॉल्स की ढेरों ट्रिक्स हैं लेकिन अगर आप इसे सही तरह से इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं, तो यह एक बड़ी गलती मानी जाएगी। इस आर्टिकल में हम 3 तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे ग्लू वॉल को प्रभावशाली तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है।

Ad

Free Fire MAX में 3 तरीके जिनसे ग्लू वॉल्स को बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है

3) तेजी से लगाने का अभ्यास करें

youtube-cover
Ad

ग्लू वॉल को तेजी से लगाना एक स्किल्स है और इससे बहुत हद तक फायदा होता है। आपको बता दें कि जब कोई हमला करता है और आप खुली जगह में होते हैं, तो फिर ग्लू वॉल काफी ज्यादा काम देती है। ऐसे में ग्लू वॉल्स को तेजी से अप्लाई करना जरुरी है। इसके बटन को सही जगह प्लेस करें, जहां से आप तेजी से अप्लाई कर सकते हैं। इससे कम डैमेज पड़ते हुए आप कवर तैयार कर सकते हैं।


2) कैरेक्टर और पेट का इस्तेमाल करें

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में ग्लू वॉल को कैरेक्टर्स और पेट्स के मामले में फायदा हो सकता है। आप इनकी ताकत का इस्तेमाल करके ग्लू वॉल को बेहतर तरीके से लगा सकते हैं। पेट की मदद से आप ग्लू वॉल को दूर तक अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही आप Skyler कैरेक्टर से विरोधियों की ग्लू वॉल को तबाह करके खुद के कवर को बनाए रख सकते हैं।


1) ग्लू वॉल की प्लेसमेंट पर ध्यान दें

youtube-cover
Ad

ग्लू वॉल को सही तरह से लगाना बहुत ज्यादा जरुरी है। इससे गेम पर बहुत ज्यादा फर्क पड़ता है। अगर आप ग्लू वॉल को सही जगह और सही समय पर नहीं लगाएंगे, तो फिर नॉक या एलिमिनेट होने के चांस बहुत ज्यादा हो जाएंगे। ऐसे में आपको जरूर ही सोच-समझकर खेलना चाहिए और ग्लू वॉल को अच्छे से प्लेस करना चाहिए।

(नोट: इस आर्टिकल में ग्लू वॉल्स को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी का खेलने का तरीका अलग रह सकता है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications