Free Fire MAX में 3 तरीके जिनसे Bermuda मैप में जीत हासिल कर सकते हैं

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में Bermuda मैप को काफी पसंद किया जाता है। इसमें समय के साथ काफी ज्यादा बदलाव आया है। इसे गेम में सबसे ज्यादा खेलना और पसंद किया जाता है। इसी के चलते यहां जीत दर्ज करना मुश्किल रहता है। अगर आप कुछ चीज़ों का ध्यान रखें, जो जरूर प्रदर्शन को बेहतर किया जा सकता है। इस आर्टिकल में हम Bermuda मैप में जीत हासिल करने के लिए 3 अच्छे तरीकों के बारे में बताएंगे।


Free Fire MAX में 3 तरीके जिनसे Bermuda मैप में जीत हासिल कर सकते हैं

1- लैंडिंग सही जगह करें

लैंडिंग पर ध्यान दें (Image via Garena)
लैंडिंग पर ध्यान दें (Image via Garena)

लैंडिंग काफी अहम बन जाती है और इससे आपकी जीत का रास्ता तय होता है। हॉट ड्रॉप पर लैंड करने से सर्वाइव करना मुश्किल हो जाता है। इसी के चलते आपको अगर जीत दर्ज करनी है, तो फिर सेफ जगह पर लैंड करें। ऐसी जगह पर उतरें, जहां एक से ज्यादा स्क्वाड नहीं होगा। इससे जीत के चांस बढ़ जाते हैं।


2- हमेशा गाड़ी साथ रखें

गाड़ी हमेशा साथ रखें (Image Credit ff.garena.com)
गाड़ी हमेशा साथ रखें (Image Credit ff.garena.com)

बरमूडा मैप काफी बड़ा है और अगर आप खुले में रोटेट करेंगे, तो कोई आपको नॉक कर सकता है। सर्वाइव करने में गाड़ी आपकी मदद कर सकती है। आप लगातार एक से दूसरी जगह पर बिना किसी समस्या के जा सकते हैं। इसी बीच आपके पास अंतिम ज़ोन में कार एक कवर के तौर पर काम करती है।

3- हथियार का सही चुनाव करें

गन के चुनाव पर ध्यान दें (Image Credit ff.garena.com)
गन के चुनाव पर ध्यान दें (Image Credit ff.garena.com)

Free Fire MAX के Bermuda मैप में जीत दर्ज करने के लिए सही गन का चुनाव जरुरी है। आपको क्लोज और मिड रेंज के लिए सही गन चुननी होगी। इसके साथ ही एक स्नाइपर भी रखें। अच्छा कॉम्बिनेशन खुद के लिए तैयार करें। इससे बहुत हद तक आपको मदद मिलने वाली है।

(नोट: इस आर्टिकल में खेलने के तरीके को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद इस मामले में तोड़ी अलग रह सकती है।)

App download animated image Get the free App now