Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में कैरेक्टर्स का काफी ज्यादा महत्व है। हर कोई अपने कैरेक्टर का चुनाव करने में कंफ्यूज होता है। सही कैरेक्टर होने से रैंक पुश करने में आसानी होती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सबसे अच्छे कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे, जिनसे तेजी से रैंक बढ़ाई जा सकती है।
4 सबसे अच्छे Free Fire MAX कैरेक्टर्स जिन्हें रैंक मोड में उपयोग करने से फायदा हो सकता है
4) Dimitri

Dimitri के पास Healing Heartbeat नाम की ताकत है। इसकी मदद से 3.5 मीटर के डायमीटर का ज़ोन बनता है। इसके अंदर रहते हुए आप हर सेकेंड 3 HP हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा नॉक हुए साथी ज़ोन में रहते हुए रिकवर कर सकते हैं। इसका कूलडाउन 60 सेकेंड्स का है।
3) Chrono

Chrono के पास Time Turner नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप विरोधी के डैमेज को रोक सकते हैं और खुद को ज्यादा बेहतर बना सकते हैं। इसका इफेक्ट 10 सेकेंड्स तक रहता है और कूलडाउन 220 सेकेंड्स का है।
2) K

K के पास Master of All नाम की ताकत है। इसमें दो तरह के मोड्स हैं। आप हर थोड़े सेकेंड में EP रिकवर कर सकते हैं और आप इसे अधिकतम 150 EP तक ले जा सकते हैं। इसके अलावा दूसरे मोड्स की मदद से 500% तक EP कन्वर्जन रेट बढ़ जाता है। इसका कूलडाउन कम है।
1) Alok

Alok के पास Drop the Beat नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप अपनी हेल्थ बढ़ा सकते हैं और लगातार मूवमेंट स्पीड के मामले में भी फायदा होता है। इसका इफेक्ट 10 सेकेंड्स तक रहता है।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने कैरेक्टर्स को लेकर अपनी राय दी है। सभी की पसंद थोड़ी अलग रह सकती है।)
