Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में कैरेक्टर्स का काफी महत्व है और अलग-अलग मोड्स के हिसाब से भी कैरेक्टर्स के चुनाव पर फर्क पड़ता है। क्लैश स्क्वाड मोड में आक्रमक फाइट्स देखने को मिलती है और इस आर्टिकल में हम उस मोड के हिसाब से कुछ अच्छे कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें खिलाड़ी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Free Fire MAX में 4 जबरदस्त कैरेक्टर्स जिन्हें क्लैश स्क्वाड मोड में इस्तेमाल किया जा सकता है
1) Dimitri

Dimitri के पास Healing Heartbeat नाम की ताकत है। इसकी मदद से हीलिंग ज़ोन बन जाता है और आप इसके अंदर रखकर हेल्थ बढ़ा सकते हैं। साथ ही खिलाड़ी अपने-आप रिवाइव हो सकते हैं। इसका इफेक्ट 10 सेकेंड्स तक रहता है और कूलडाउन 85 सेकेंड्स का है।
2) Jota

Free Fire MAX में Jota की Sustained Raids ताकत का इस्तेमाल करके आप लगातार किल्स कर सकते हैं। इसके बदले आपको थोड़ी HP मिल जाएगी। साथ ही डैमेज देने पर भी HP मिलेगी।
3) Alok

Alok के पास Drop the Beat नाम की ताकत है। इसकी मदद से HP बढ़ाई जा सकती है और आपकी मूवमेंट स्पीड में सुधार हो सकता है। इसका कूलडाउन 45 सेकेंड्स का है।
4) Skyler

इस कैरेक्टर के पास Riptide Rhythm नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप ग्लू वॉल्स को डैमेज देकर उन्हें तबाह कर सकते हैं। साथ ही इसकी मदद से आप HP पा सकते हैं
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद कैरेक्टर्स को लेकर अलग रह सकती है।)