Free Fire MAX में इवो स्किन को बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। इन स्किन्स से गन्स का लुक काफी ज्यादा बेहतर हो जाता है। साथ ही इसमें इमोट्स, एनिमेशन और अन्य चीज़ें देखने को मिलती है। गन की ताकत बढ़ जाती है। इस आर्टिकल में हम सबसे अच्छी गन स्किन्स को लेकर बात करेंगे।
Free Fire MAX में 4 सबसे जबरदस्त इवो स्किन्स
5) AK47 – Blue Flame Draco

- Damage: +
- Rate of Fire: ++
- Movement Speed: -
Blue Flame Draco की AK47 स्किन शानदर विकल्प है। इसका यह लुक फैंस को बहुत पसंद आता है। इस स्किन से रेट ऑफ फायर डबल हो जाता है और डैमेज में बढ़ोतरी देखने को मिलती है। मूवमेंट स्पीड कम हो जाती है।
3) M1014 – Green Flame Draco

Blue Flame Draco की तरह ही M1014 की इस स्किन में भी ड्रैगन थीम है। इससे रेट ऑफ फायर बढ़ता है और डैमेज में भी सुधार देखने को मिलता है। हालांकि, रीलोड स्पीड थोड़ी कम होती है। देखा जाए तो यह अच्छा विकल्प है।
2) Thompson – Cindered Colossus

Thompson स्किन की हाल ही में लिस्ट में एंट्री हुई है। आपको बता दें कि इसकी Cindered Colossus स्किन द्वारा रेट ऑफ फायर दोगुना हो जाता है। इसके अलावा डैमेज में बढ़ोतरी होती है। साथ ही रीलोड स्पीड कम हो जाती है।
1) FAMAS – Demonic Grin स्किन

Demonic Grin FAMAS स्किन को काफी पसंद किया जाता है। इससे डैमेज डबल हो जाता है और रेट ऑफ फायर भी बढ़ जाता है। हालांकि, मूवमेंट स्पीड में जरूर थोड़ी गिरावट देखने को मिलती है। हालांकि, आपको इससे फायदा ही मिलता है।
(नोट: इस आर्टिकल में गन स्किन्स को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद थोड़ी अलग रह सकती है।)
