गरेना फ्री फायर (Garena Free Fire) में A124 कैरेक्टर से हर कोई परिचित होगा। इस कैरेक्टर को कई लोगों द्वारा उपयोग किया जाता है और यह गेम के कुछ फेमस कैरेक्टर्स में से एक है। इसके अलावा भी Free Fire में ढेरों रोचक कैरेक्टर्स मौजूद हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम Free Fire में 2022 में A124 की तरह 4 बढ़िया कैरक्टर्स के बारे में बात करने वाले हैं।
Free Fire में A124 की तरह 4 जबरदस्त और खास कैरेक्टर्स
1- DJ Alok

DJ Alok कैरेक्टर की मदद से खिलाड़ियों को काफी मदद मिल सकती है। इस कैरेक्टर से आप HP बढ़ाने में सफल होते हैं और आपको मूवमेंट स्पीड में भी फायदा मिलता है। इसी वजह से कई लोग DJ Alok को उपयोग करना पसंद करते हैं।
2- Chrono

Chrono कैरेक्टर की मदद से डैमेज रोका जा सकता है। इसके अलावा आप आपके साथियों की मूवमेंट स्पीड में जबरदस्त फायदा होता है। इस कैरेक्टर का कूलडाउन लेवल बढ़ाकर कम किया जा सकता है। इस कैरेक्टर को सबसे बढ़िया कैरेक्टर्स में गिना जा सकता है।
3- Hayato

Hayato की मदद से आर्मर पेनिट्रेशन बढ़ जाता है। दरअसल, अगर आपके ऊपर हमला होता है और HP कम होती है तो फिर इस कैरेक्टर की मदद से आर्मर पेनिट्रेशन बढ़ जाता है। इसी वजह से यह कैरेक्टर जबरदस्त जाता है।
4- Xayne

Xayne की मदद से Free Fire में आपको 80 HP तक फायदा होता है। साथ ही इससे ग्लू वॉल्स और शील्ड का डैमेज बढ़ जाता है। यह कैरेक्टर 10 सेकंड्स तक काम करता है और इसका कूलडाउन 150 सेकंड्स का है।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद कैरेक्टर्स को लेकर और उनके उपयोग को लेकर अलग-अलग रह सकती है।