गरेना फ्री फायर (Garena Free Fire) में कैरेक्टर्स का काफी ज्यादा महत्व है। आप इन कैरेक्टर्स की मदद से गेम में काफी फायदा उठा सकते हैं। Free Fire में Alvaro कैरेक्टर के नाम से हर कोई परिचित होगा। इस कैरेक्टर को काफी कम लोगों द्वारा उपयोग किया जाता है लेकिन यह काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। कुछ ऐसे कैरेक्टर्स हैं जो Alvaro की तरह ही उपयोगी रह सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम Alvaro की तरह 4 कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें 2022 में उपयोग किया जा सकता है।
Free Fire में Alvaro की तरह 4 कैरेक्टर्स जिन्हें 2022 में इस्तेमाल किया जा सकता है
1- Steffie

Steffie कैरेक्टर भी Alvaro की तरह ही काम करता है। दरअसल, इस कैरेक्टर की मदद से ग्रेनेड्स का डैमेज कम हो जाता है और बुलेट का डैमेज भी 5 प्रतिशत तक कम हो जाता है। इसी वजह से कैरेक्टर काफी ज्यादा उपयोगी माना जा सकता है।
2- Misha

Misha कैरेक्टर की मदद से ड्राइविंग स्पीड बढ़ जाती है। इसके अलावा आपको उतना डैमेज भी नहीं होगा। इस कैरेक्टर से डैमेज कम होगा। यह कैरेक्टर काफी मददगार रह सकता है।
3- Maro

Maro कैरेक्टर की मदद से डैमेज बढ़ता है। दरअसल, अगर दुश्मन से आपकी दुरी बढ़ रही है तो फिर गन का डैमेज बढ़ जाएगा। इससे आप बेहतर तरीके से निशाना लगा पाएंगे।
4- Laura

Laura की मदद से निशाने बेहतर होते हैं। अगर आप इस कैरेक्टर का उपयोग करते हैं तो फिर जब भी आप स्कोप खोलेंगे तो एक्यूरेसी में सुधार होगा।
(नोट: सभी की पसंद कैरेक्टर्स को लेकर अलग रह सकती है। इस आर्टिकल में लेखक ने अपने अनुसार कैरेक्टर्स चुने हैं।)