गरेना फ्री फायर (Garena Free Fire) में कई सारे कैरेक्टर्स मौजूद हैं। सभी की पसंद कैरेक्टर्स को लेकर अलग है। काफी कम लोग Wolfrahh को नजरअंदाज करते हैं। यह कैरेक्टर आपके लिए काफी ज्यादा उपयोगी हर सकता है। कुछ ऐसे कैरेक्टर्स इसी की तरह रोचक हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम Free Fire में Wolfrahh की तरह 4 कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे।
Free Fire में Wolfrahh की तरह 4 जबरदस्त कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें 2022 में इस्तेमाल किया जा सकता है
1- Steffie

Steffie कैरेक्टर की मदद से आपको काफी फायदा मिल सकता है। दरअसल, इस कैरेक्टर की मदद से बुलेट्स का डैमेज कम किया जा सकता है और आपको ग्रेनेड्स से डैमेज को कम करने में भी आसानी होती है।
2- Shani

Shani कैरेक्टर को Wolfrahh की तरह नहीं माना जाता है लेकिन यह भी आपको थोड़ी मदद करता है। दरअसल, आप हर किल के साथ अपने आर्मर की ताकत बढ़ा सकते हैं। अगर आपके पास यह कैरेक्टर ज्यादा लेवल पर मौजूद है तो आपको फायदा होगा।
3- Rafael

Rafael कैरेक्टर से फाइट्स लेने में मदद मिलती है। जब भी आप स्नाइपर या मार्क्समैन का उपयोग करेंगे और दुश्मन को नॉक करेंगे तो उसी HP तेजी से खत्म होगी। इसी वजह से यह कैरेक्टर फायदेमंद रह सकता है।
4- Misha

Misha कैरेक्टर के पास Crazy Slayer नाम की ताकत है। इससे आपकी ड्राइविंग स्पीड बढ़ जाती है और डैमेज पड़ने का प्रतिशत भी कम हो जाता है। इसी वजह से कैरेक्टर काफी उपयोगी रह सकता है।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद कैरेक्टर्स को लेकर अलग-अलग रह सकती है।)