गरेना फ्री फायर (Garena Free Fire) में ढेरों अलग-अलग कैरेक्टर्स मौजूद हैं। इन कैरेक्टर्स की मदद से आप गेम में बेहतर प्रदर्शन करने में सफल होते हैं। Xayne को Free Fire के कुछ फेमस कैरेक्टर्स में गिना जा सकता है और इस कैरेक्टर की मदद से आपको फाइट्स में फायदा मिल सकता है। कुछ ऐसे कैरेक्टर्स हैं जो Xayne की तरह ही शानदार है। इसलिए इस आर्टिकल में हम Xayne की तरह Free Fire के 4 शानदार कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे।
Free Fire में Xayne की तरह 4 शानदार और खास कैरेक्टर्स जिन्हें 2022 में इस्तेमाल किया जा सकता है
1- Skyler

Skyler कैरेक्टर की मदद से आपको ग्लू वॉल्स को तबाह करने में मदद मिलती है। साथ ही आपको ग्लू वॉल्स के डैमेज होने से HP मिलती है। इसी वजह से यह कैरेक्टर काफी ज्यादा फायदेमंद रह सकता है। Xayne की तरह इस कैरेक्टर से आपको फायदा हो सकता है।
2- Olivia

Xayne की मदद से आपको कुछ समय तक HP मिलती है। Olivia की मदद से रिवाइव हुए खिलाड़ी को 30 अधिक HP मिलती है। अगर आप किसी फाइट्स का हिस्सा बने हुए हैं तो फिर Olivia की मदद से आपको जरूर फायदा होगा।
3- Antonio

Antonio कैरेक्टर की मदद से आपको राउंड की शुरुआत में अधिक HP मिलती है। Xayne की तरह Antonio खिलाड़ी को अधिक HP देता है लेकिन यह HP राउंड की शुरुआत में मिलती है।
4- Alok

Alok कैरेक्टर की मदद से आपको काफी ज्यादा फायदा हो सकता है। इसकी मदद से आपकी मूवमेंट स्पीड बढ़ती है और कुछ सेकंड्स तक आपको HP के मामले में फायदा होता है।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने कैरेक्टर्स को लेकर अपनी राय दी है। सभी की पसंद कैरेक्टर्स को लेकर पूरी तरह अलग रह सकती है।