Free Fire MAX में 4 सबसे अच्छे गन कॉम्बिनेशन जिनसे फाइट में जीत दर्ज की जा सकती है

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में गन फाइट्स का काफी अहम किरदार रहता है। हर कोई इनमें जीत दर्ज करने की पूरी कोशिश करता है। यह चीज़ पूरी तरह स्किल्स पर निर्भर है लेकिन सही गन का होना भी एक अहम चीज़ बन जाती है। इस आर्टिकल में हम कुछ अच्छे गन कॉम्बिनेशन को लेकर बात करेंगे, जिनसे फाइट्स में फायदा मिल सकता है।

Ad

Free Fire MAX में 4 सबसे अच्छे गन कॉम्बिनेशन जिनसे फाइट में जीत दर्ज की जा सकती है

1) PARAFAL + M1887

PARAFAL + M1887 (Image via Sportskeeda)
PARAFAL + M1887 (Image via Sportskeeda)

PARAFAL असॉल्ट राइफल की रेंज और मूवमेंट स्पीड अच्छी है। यह गन मिड रेंज में उपयोग की जा सकती है। इसके साथ M1887 जैसी खतरनाक शॉटगन को रखा जा सकता था। इसका डैमेज 100 का है। क्लोज रेंज में बहुत मदद मिलती।

Ad

2) VECTOR + M249

VECTOR + M249 (Image via Sportskeeda)
VECTOR + M249 (Image via Sportskeeda)

VECTOR को आसानी से Free Fire MAX में सबसे अच्छी SMG में से एक माना जा सकता है। यह क्लोज रेंज में फायदा करा सकती थी। कई बार मिड रेंज में भी यह काम आ जाती है। इसके साथ M249 को रखकर आप पूरी विरोधी टीम को धराशाई कर सकते हैं।

Ad

3) GROZA + AWM

youtube-cover
Ad

Groza की रेंज अच्छी है और इसका रेट ऑफ फायर भी बढ़िया है। यह गन पूरी तरह से अच्छी है। इसे क्लोज और मिड दोनों रेंज में उपयोग किया जा सकता है। AWM को इसके साथ जोड़ा जा सकता है। यह लॉन्ग रेंज में मौजूद विरोधियों को आसानी से धराशाई कर सकती है।


4) MP5 + KAR98K

MP5 + KAR98K (Image via Sportskeeda)
MP5 + KAR98K (Image via Sportskeeda)

MP5 का रेट ऑफ फायर, मूवमेंट स्पीड, मैगज़ीन सभी चीज़ें काफी अच्छी हैं। यह क्लोज और मिड रेंज में उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ कॉम्बिनेशन में आप KAR98K रख सकते हैं। इसका डैमेज और एक्यूरेसी काफी अच्छी है।

(नोट: गन कॉम्बिनेशन को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद इस मामले में थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications