4 सबसे जबरस्दत गन्स जिन्हें Free Fire MAX में 1vs4 फाइट्स के दौरान उपयोग किया जा सकता है

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में हर कोई फाइट्स जीतना चाहता है। कई बार 1v4 की स्थिति आ जाती है। ऐसे में विरोधियों को धराशाई करना जरुरी हो जाता है। आपको उस तरह की फाइट के लिए अच्छी गन्स की जरूरत है। इस आर्टिकल में हम कुछ जबरदस्त गन्स के बारे में बात करने वाले हैं, जिन्हें 1v4 परिस्थिति में उपयोग कर सकते हैं।

Ad

4 सबसे जबरस्दत गन्स जिन्हें Free Fire MAX में 1vs4 फाइट्स के दौरान उपयोग किया जा सकता है

1) Groza

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में Groza को सबसे अच्छी असॉल्ट राइफल माना जा सकता है। इस गन का उपयोग हर रेंज में किया जा सकता है। इस गन को एयरड्रॉप से हासिल करने के बाद आप आसानी से विरोधियों की पूरी स्क्वाड को खत्म कर सकते हैं। इसका डैमेज और रीलोड स्पीड सब बढ़िया है।


2) M82B

youtube-cover
Ad

M82B को जबरदस्त स्नाइपर्स में गिना जाता है। अगर विरोधी दूर हैं और आपके ऊपर रश कर रहे हैं, तो यह स्नाइपर आपको फायदा दिला सकती है। आप पूरी स्क्वाड को इसकी मदद से खत्म कर सकते हैं। अगर आप क्लोज रेंज में भी स्नाइपर चलाना जाते हैं, तो इससे बहुत फायदा होगा।


3) MAG-7

youtube-cover
Ad

MAG-7 को 1v4 परिस्थिति के लिए बहुत पसंद किया जाता है। इस गन के पास शानदार ताकत है और आप एक-दो शॉट्स में विरोधियों की हालत खराब कर सकते हैं। कई लोग इस गन को बहुत पसंद करते हैं।


4) M249

youtube-cover
Ad

M249 काफी जबरदस्त गन है और इसके मैगज़ीन में 100 बुलेट्स रहती हैं। यह विरोधी स्क्वाड को खत्म करने के लिए अच्छी गन है। आपको रीलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आप एक बार में विरोधी की हालत खराब कर सकते हैं।

(नोट: इस आर्टिकल में गन्स को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद इस मामले में थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications