Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में बैटल रॉयल मैचों को काफी पसंद किया जाता है। इसमें सबसे ज्यादा लॉन्ग रेंज फाइट्स होती हैं। क्लोज रेंज में भी फाइट्स देखने को मिलती है और लोग इसके लिए अपनी परफेक्ट गन चुन लेते हैं। लॉन्ग रेंज के लिए भी सही गन होना जरुरी है। इस आर्टिकल में हम लॉन्ग रेंज के लिए 4 सबसे अच्छी गन्स को लेकर बात करेंगे।
Free Fire MAX में 4 सबसे जबरदस्त गन्स जिन्हें लॉन्ग रेंज में उपयोग किया जा सकता है
4) SVD

SVD एक जबरदस्त मार्क्समैन गन है। यह लॉन्ग रेंज में काफी उपयोगी रह सकती है। आप इसमें सिर्फ एक या दो सही शॉट्स से विरोधियों को धराशाई कर सकते हैं। कई लोग स्नाइपर चलाने में सक्षम नहीं रहते हैं। उनके लिए यह अच्छी चीज़ है।
3) Kar98K

Kar98k का डैमेज और एक्यूरेसी काफी प्रभावित करती है। इसकी मूवमेंट स्पीड भी बढ़िया है और इसमें पहले से ही 8x लगा हुआ रहता है। आप सही जगह निशाना लगाकर विरोधियों को धराशाई कर सकते हैं।
2) M82B

M82B का डैमेज 90 का है और यह मुख्य रूप से अपने आर्मर पेनिट्रेशन के लिए जानी जाती है। इस गन की एक्यूरेसी और मूवमेंट स्पीड भी काफी शानदार है। ग्लू वॉल्स के बीच से भी इस गन की बुलेट जा सकती है।
1) AWM

Free Fire MAX में AWM को लॉन्ग रेंज फाइट्स के लिए सबसे अच्छी गन बोलना गलत नहीं होगा। यह गन एयरड्रॉप में मिलती है और आप आसानी से इसकी मदद से दूर मौजूद विरोधियों को कुछ ही शॉट्स में धराशाई कर सकते हैं।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने गन्स को लेकर अपनी राय दी है। सभी की पसंद इस मामले में थोड़ी अलग रह सकती है।)