Free Fire MAX में हर कोई बेहतर प्रदर्शन करना चाहता है। इसके लिए कैरेक्टर्स और पेट्स समेत अन्य चीज़ों से जरूर गन्स है। हमेशा ही खिलाड़ियों को अच्छी गन्स का चुनाव करना चाहिए। समय के साथ गन्स को लेकर सभी की पसंद बदल गई है। इसका बड़ा कारण यह है कि स्टैट्स में बदलाव देखने को मिलते रहे है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 गन्स को लेकर बात करेंगे, जिन्हें 2023 में उपयोग की जानी चाहिए।
साल 2023 में Free Fire MAX में इस्तेमाल करने के लिए 4 सबसे अच्छी गन्स
1) Groza

Groza को Free Fire MAX की सबसे ताकतवर गन्स में गिना जा सकता है। इस गन का डैमेज, रेंज और रेट ऑफ फायर तीनों अच्छी है। आप आसानी से इस गन द्वारा फायदा उठा सकते हैं।
2) MP40

SMG कैटेगरी में MP40 सबसे आगे निकलती है। इस गन को आक्रमक प्लेयर्स इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका डैमेज ठीक है लेकिन रेट ऑफ फायर तगड़ा है और ऐसे में क्लोज रेंज के लिए इससे अच्छा कोई विकल्प नहीं है।
3) M1887

M1887 का डैमेज बहुत तगड़ा है और शॉटगन के मामले में आपको इससे अच्चा विकल्प नहीं मिलेगा। आप एक सही शॉट में विरोधी को नॉक कर सकते हैं। गन में दो बुलेट्स रहती हैं, अगर दोनों को ही सही तरह से फायर किया जाए, तो बहुत मदद मिलेगी।
4) AWM

AWM को सबसे अच्छी स्नाइपर राइफल्स में गिना जाता है। इस गन को ड्रॉप्स से हासिल करनी पड़ती है लेकिन यह बहुत ही तगड़ा विकल्प है। इसकी रेंज और डैमेज बहुत अच्छी है।
(नोट: इस आर्टिकल में गन्स को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। आपकी पसंद जरूर थोड़ी अलग रह सकती है।)
