4 शानदार गन्स जिनसे Free Fire MAX में सोलो vs स्क्वाड मैच में जीत दर्ज कर सकते हैं

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में सोलो vs स्क्वाड मैचों में जीतना बहुत मुश्किल रहता है। स्क्वाड मोड में अकेले दम पर खेलना और पूरी टीम को धराशाई करना बिल्कुल आसान नहीं है। इसके लिए स्किल्स के साथ गन्स का चुनाव भी अहम बन जाता है। इस आर्टिकल में हम सोलो vs स्क्वाड मैचों में जीत दर्ज करने के लिए अच्छी गन्स के विकल्प पर नज़र डालेंगे।

Ad

4 शानदार गन्स जिनसे Free Fire MAX में सोलो vs स्क्वाड मैच में जीत दर्ज कर सकते हैं

1- Groza

youtube-cover
Ad

Groza गन सबसे ताकतवर असॉल्ट राइफल है। इस गन की रेंज 77 है और आप मिड रेंज में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। गन का डैमेज 61 का है और ऐसे में आप कुछ ही बुलेट्स में विरोधियों को धराशाई कर सकते हैं। यह गन आसानी से पूरी टीम को खत्म करने का दम रखती है।


2- M249

youtube-cover
Ad

M249 को एयरड्रॉप से हासिल करना पड़ता है। यह एक रेयर विकल्प है और इसी वजह से यह खास भी है। इसमें कुल 100 बुलेट्स एक रीलोड में होती है। ऐसे में आप पूरी टीम को आसानी से धराशाई करने का दम रख सकते हैं। इस गन की रेंज 79 की है। ऐसे में सिर्फ क्लोज ही नहीं बल्कि मिड रेंज में भी गन फायदा करा सकती है।


3- AK

youtube-cover
Ad

AK गन को काफी ताकतवर विकल्प माना जाता है। इस राइफल को इसके डैमेज के कारण पसंद किया जाता है। आप क्लोज और मिड रेंज की फाइट्स में इस गन का उपयोग कर सकते हैं। इसका डैमेज 61 का है और आप दूसरे रीलोड में विरोधी को धराशाई कर सकते हैं।


4- P90

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में P90 गन को SMG के विकल्पों में सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है। इस गन में एक रीलोड में 50 बुलेट्स होती हैं। यह चीज़ आपको सोलो vs स्क्वाड मोड में जीत दिलाने के करीब लेकर जा सकती है। इस गन का डैमेज 49 का है और रेट ऑफ फायर 76 का है।

(नोट: इस आर्टिकल में गन्स के चुनाव को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद इस मामले में थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications