Free Fire MAX में 4 सबसे जबरदस्त पेट्स जिन्हें आक्रमक तरीके से खेलने के लिए उपयोग कर सकते हैं

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में पेट्स के पास अनोखी रहती है और इन्हें सही तरह से उपयोग करके आप आसानी से फाइट्स में जीत दर्ज कर सकते हैं। गेम में ढेरों पेट्स के विकल्प मौजूद हैं लेकिन सही चुनाव आपको अलग लेवल पर पहुंचा सकता है। इस आर्टिकल में हम रश करने के लिए सबसे अच्छे पेट्स के बारे में बात करेंगे।

Ad

Free Fire MAX में 4 सबसे जबरदस्त पेट्स जिन्हें आक्रमक तरीके से खेलने के लिए उपयोग कर सकते हैं

1) Detective Panda

youtube-cover
Ad

Detective Panda के पास Panda's Blessing नाम की ताकत है। इसकी मदद से आक्रमक खिलाड़ी हर एक किल पर 4 अधिक HP पा सकते हैं। अगर आप लगातार किल्स करने पर ध्यान देते हैं, तो इस पेट की मदद से आपको हेल्थ के बारे में उतनी परवाह नहीं करनी पड़ेगी।


2) Poring

youtube-cover
Ad

Poring के पास Stich and Patch ताकत है। इस ताकत का उपयोग करके आप आर्मर की ताकत बढ़ा सकते हैं और यह फाइट्स में आपको जीत दिला कस्ती है। आपका हेलमेट और आर्मर मजबूत हो जाता है और इसी के चलते सर्वाइव करने के चांस बढ़ जाते हैं।


3) Rockie

youtube-cover
Ad

Rockie के पास Stay Chill नाम की ताकत है। आक्रमक खिलाड़ी अमूमन एक्टिव कैरेक्टर्स का काफी ज्यादा उपयोग करते हैं। इसी के चलते कूलडाउन कम होने से फायदा रहता है। Rockie पेट का उपयोग करके आप अपने एक्टिव कैरेक्टर का कूलडाउन कम कर सकते हैं।


4) Mr. Waggor

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में Mr. Waggor के पास Smooth Gloo नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप अधिक ग्लू वॉल ग्रेनेड्स हासिल कर सकते हैं। अगर आपके आप कोई ग्लू वॉल नहीं है और आप आक्रमक तरीके से खेलते हुए लगातार राइट्स का हिस्सा बनते हैं, तो इस पेट की मदद से ग्लू वॉल हासिल कर सकते हैं।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद पेट्स के मामले में थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications