Free Fire MAX में 4 सबसे अच्छे पेट्स जिन्हें नए खिलाड़ियों द्वारा उपयोग किया जा सकता है

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में पेट्स को काफी पसंद किया जाता है। कैरेक्टर्स अपनी अनोखी ताकत के चलते काफी चर्चा का विषय रहते हैं। उसी तरह से पेट के पास भी खास ताकत होती है। समय-समय पर कैरेक्टर्स की तरह इनकी स्किल का भी उपयोग किया जा सकता है। यह उतने ताकतवर नहीं रहते हैं लेकिन आपको कुछ हद तक मदद जरूर पहुंचाते हैं। नए खिलाड़ियों को अमूमन अच्छे पेट ढूंढने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस आर्टिकल में हम 4 सबसे अच्छे पेट्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें नए खिलाड़ी उपयोग कर सकते हैं।

Ad

Free Fire MAX में 4 सबसे अच्छे पेट्स जिन्हें नए खिलाड़ियों द्वारा उपयोग किया जा सकता है

4) Robo

youtube-cover
Ad

Robo पेट के पास Wall Enfrocement नाम की ताकत है। इसकी मदद से ग्लू वॉल्स पर एक अधिक शील्ड लग जाती है। विरोधियों की बुलेट्स का कम असर देखने को मिलता है।


3) Rockie

youtube-cover
Ad

Rockie के पास Stay Chill नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप किसी भी एक्टिव कैरेक्टर की स्किल के कूलडाउन को 6% तक कम कर सकते हैं। अगर आप लगातार आक्रमक तरीके से खेलते हैं, तो यह विकल्प बहुत उपयोगी रह सकता है।


2) Detective Panda

youtube-cover
Ad

Detective Panda कैरेक्टर के पास Panda Blessing नाम की ताकत है। इसे आक्रमक और सोच-समझकर खेलने वाले दोनों तरह के प्लेयर्स उपयोग कर सकते हैं। इसकी मदद से विरोधी को एलिमिनेट करने पर HP मिलती है। हर किल के साथ 4 HP हासिल की जा सकती है।


1) Ottero

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में Ottero पेट के पास Double Blubber नाम की ताकत है। कम हेल्थ होने पर आपको इस पेट द्वारा मेडकिट और ट्रीटमेंट पिस्टल उपयोग करने के दौरान अधिक EP मिलती है। 65% EP हासिल करने के बाद आप उसे HP में भी बदल सकते हैं।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद पेट्स को लेकर थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications