Free Fire MAX में 4 सबसे जबरदस्त पेट्स जिन्हें रैंक मैचों में उपयोग किया जा सकता है

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में पेट्स का काफी ज्यादा महत्व है। गेम में पेट्स की ताकत का उपयोग करके आप लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं और कुल मिलाकर रैंक के मामले में सुधार ला सकते हैं। इस आर्टिकल में हम कुछ बढ़िया पेट्स के बारे में बात करेंगे, जिनसे रैंक मैचों में फायदा मिल सकता है।


Free Fire MAX में 4 सबसे जबरदस्त पेट्स जिन्हें रैंक मैचों में उपयोग किया जा सकता है

4) Beaston

Beaston की मदद से फायदा होता है (Image via Garena)
Beaston की मदद से फायदा होता है (Image via Garena)

स्किल: Helping Hand

Beaston के पास Helping Hand नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप ग्रेनेड, ग्लू वॉल, स्मोक ग्रेनेड और फ्लैशबैंग को फेंकने की दुरी को 10% तक बढ़ा सकते हैं। अंतिम ज़ोन में इससे बहुत फायदा होता है।


3) Ottero

Ottero से EP मिलती है (Image via Garena)
Ottero से EP मिलती है (Image via Garena)

स्किल : Double Blubber

Ottero के पास Double Blubber नाम की ताकत है। इसकी मदद से आपको HP के मामले में फायदा होता है। जब भी आप HP बढ़ाते हैं, तो आपको EP मिलती है, जो थोड़े समय में HP में बदल जाती है।


2) Detective Panda

इस पेट द्वारा HP के मामले में फायदा होता है (Image via Garena)
इस पेट द्वारा HP के मामले में फायदा होता है (Image via Garena)

स्किल: Panda's Blessings

Detective Panda के पास Panda's Blessings नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप विरोधी को एलिमिनेट करते हुए 4 HP पा सकते हैं। आक्रमक खिलाड़ियों के लिए यह एक अच्छा पेट है।


1) Mr Waggor

Smooth Gloo ताकत (Image via Garena)
Smooth Gloo ताकत (Image via Garena)

स्किल: Smooth Gloo

Free Fire MAX में Mr Waggor के पास जबरदस्त ताकत है। अगर आपके पास ग्लू वॉल नहीं है, तो फिर इसकी मदद से हर 120 सेकेंड्स में आपको ग्लू वॉल मिल जाएगी।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद पेट्स के मामले में थोड़ी अलग रह सकती है।)

App download animated image Get the free App now