Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में पेट्स हमेशा आपके साथ रहते हैं। इन पेट के पास अनोखी ताकत रहती है, जिनका उपयोग करके आप बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। कई लोगों को बेहतर पेट्स चुनने के बारे में आईडिया नहीं है। इस आर्टिकल में हम कुछ अच्छे पेट्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें खिलाड़ी उपयोग कर सकते हैं।
Free Fire MAX में 4 पेट्स जिन्हें खिलाड़ी रैंक मुकाबलों में उपयोग कर सकते हैं
1) Ottero

Ottero के पास Double Blubber नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप ट्रीटमेंट पिस्टल या मेडकिट का उपयोग करने पर अधिक EP पा सकते हैं। साथ ही यह HP में बदल जाती है।
2) Rockie

Rockie पेट के पास Stay Chill नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप किसी भी एक्टिव कैरेक्टर की ताकत का कूलडाउन कम कर सकते हैं। आक्रमक खिलाड़ियों के लिए यह अच्छा विकल्प है।
3) Detective Panda

Panda पेट के पास Panda's Blessing नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप किल निकालकर अच्छा काम कर सकते हैं। विरोधियों को धराशाई करने पर HP में लगातार सुधार होता है।
4) Dreki

Free Fire MAX में Dreki कैरेक्टर के पास Dragon Glare नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप विरोधी को एक रेंज में आने के बाद स्पॉट कर सकते हैं। जब विरोधी कम HP के साथ होंगे, तो फिर आपको उनकी जगह पता चल जाएगी।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने पेट्स को लेकर अपनी राय दी है। सभी की पसंद इस मामले में थोड़ी अलग रह सकती है। आपको बता दें कि लेवल के हिसाब से भी ताकत पर फर्क पड़ता है।)