Free Fire MAX में ढेरों शानदार पेट्स हैं। पेट्स हमेशा ही आपके साथ रहते हैं और समय आने पर इनकी ताकत का आप फायदा उठा सकते हैं। कई लोगों को बेहतर पेट्स के बारे में जानकारी नहीं है। इसलिए इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX के 4 सबसे अच्छे पेट्स को लेकर चर्चा करने वाले हैं
Free Fire MAX में 4 सबसे शानदार पेट्स जिन्हें प्लेयर्स को इस्तेमाल करना चाहिए
4) Ottero

Ottero के पास Double Blubber नाम की ताकत है। असल में यह Treatment Pistol और Med Kit लगाते समय एक्टिव हो जाती है। इससे आपको हेल्थ के साथ थोड़ी अधिक EP मिल जाती है। प्लेयर्स 35% तक HP मिल जाती है, जब EP रिस्टोर होती है।
3) Beaston

Beason के पास Helping Hand नाम की ताकत है। इससे आप 10% तक ग्रेनेड, ग्लू, वॉल फ्लैशबैंग और स्मोक ग्रेनेड फेंकने के रेंज बढ़ा सकते हैं। आप दुरी तक चीज़ें फेंक सकते हैं।
2) Falco

Falco के पास Skyline Spree नाम की ताकत है। इससे ग्लाइडिंग स्पीड 15% तक बढ़ जाती है। साथ ही 25% तक डाइविंग स्पीड में फायदा होता है। आप अन्य प्लेयर्स के मुकाबले तेजी से लैंड कर पाएंगे।
1) Rockie

Rockie के पास "Stay Chill" नाम की ताकत है। इससे आप अपने किसी भी कैरेक्टर के कूलडाउन को 6% तक कम कर सकते हैं। कई सारे आक्रमक प्लेयर्स के लिए यह कैरेक्टर बहुत ज्यादा उपयोगी साबित हो सकता है।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद कैरेक्टर्स को लेकर जरूर थोड़ी अलग रह सकती है।)