Free Fire MAX में 4 सबसे अच्छे और ताकतवर पेट्स

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में पेट्स के ढेरों अच्छे विकल्प हैं। पेट्स के पास अनोखी ताकत रहती है और यह हमेशा आपके साथ घूमते हैं। कई लोगों को अच्छे पेट्स के बारे में पता नहीं है क्योंकि गेम में ढेरों विकल्प मौजूद हैं। इस आर्टिकल में हम गेम के अंदर मौजूद सबसे अच्छे पेट्स के बारे में जानेंगे।

Ad

Free Fire MAX में 4 सबसे अच्छे और ताकतवर पेट्स

4) Rockie

youtube-cover
Ad

Rockie पेट को आक्रमक लोग उपयोग कर सकते हैं। Stay Chill नाम की ताकत वाला यह पेट आपके किसी भी कैरेक्टर की एक्टिव ताकत के कूलडाउन को कम कर सकता है। इस पेट में अलग-अलग लेवल हैं और उस हिसाब से कूलडाउन का समय भी कम हो जाता है।


3) Beaston

youtube-cover
Ad

Beaston के पास Helping Hand नाम की ताकत है। इससे आप फेंकने वाली चीज़ों की दुरी को बढ़ा सकते हैं। लेवल 1 पर 10% तक दुरी बढ़ती है और लेवल बढ़ाने पर फेंकने वाली चीज़ों की दुरी में भी बढ़ोतरी हो सकती है। यह पेट ग्लू वॉल, स्मोक ग्रेनेड, फ्रैग ग्रेनेड और फ्लैशबैंग के उपयोग को बेहतर बना देता है।


2) Arvon

youtube-cover
Ad

Arvon के पास Dinoculars नाम की ताकत है। इसकी मदद से आपको 50 मीटर के अंदर मौजूद विरोधियों की जगह पता चल जाती है। इससे आपको फाइट्स में बहुत हद तक मदद मिलेगी। गेम में यह कैरेक्टर क्लोज रेंज में स्थिरता प्रदान करता है और सजग बनाता है।


1) Detective Panda

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में Detective Panda पेट को सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है। इसके पास Panda Blessing नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप फाइट्स में जीत के साथ HP बढ़ा सकते हैं। हर एक किल के साथ HP में सुधार हो सकता है।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद पेट्स के मामले में थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications