Free Fire MAX में क्लोज रेंज फाइट्स जीतने के लिए 4 सबसे अच्छे तरीके

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में क्लोज रेंज की फाइट्स को काफी पसंद किया जाता है। क्लोज रेंज में सही गन का चुनाव अहम बन जाता है। इसके अलावा भी कई तरीकों से करीबी रेंज में जीत दर्ज की जा सकती है। कई लोग क्लोज रेंज में संघर्ष करते हैं। इस आर्टिकल में हम कुछ तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे क्लोज रेंज की फाइट्स जीती जा सकती है।

Ad

Free Fire MAX में क्लोज रेंज फाइट्स जीतने के लिए 4 सबसे अच्छे तरीके

4) विरोधी प्लेयर के खिलाफ रोटेट करते हुए जाएं

youtube-cover
Ad

विरोधियों को अमूमन फाइट के दौरान क्लोज रेंज में सामने से धराशाई करना मुश्किल रहता है। अगर खिलाड़ी किसी कवर को लेकर खड़ा है, तो फिर आपको दूसरी दिशा से जाकर हमला करना चाहिए। रोटेशन से कई बार आप विरोधियों को अपने जाल में फंसा सकते हैं।


3) स्मोक का उपयोग करें

youtube-cover
Ad

क्लोज रेंज में फाइट्स के दौरान स्मोक ग्रेनेड को कई लोग नज़रअंदाज करते हैं। अगर विरोधियों का पलड़ा भारी नज़र आ रहा है, तो स्मोक कर सकते हैं। इससे आप खुद को रिकवर कर सकते हैं और दुश्मनों का ध्यान भटका सकते हैं।


2) शॉटगन का उपयोग करें

youtube-cover
Ad

क्लोज रेंज में ज्यादा डैमेज वाली गन्स का अहम किरदार रहता है। क्लोज रेंज में अगर आपको ताकतवर गन चाहिए, तो फिर हेडशॉट्स देने के लिए शॉटगन्स सबसे अच्छी रहेंगी। क्लोज रेंज में एक या दो शॉट्स में विरोधी ढेर हो सकते हैं।


1) शूटिंग करते हुए मूव करें

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में फाइट के दौरान हमला करते हुए अगर आप एक जगह पर खड़े होंगे, तो आपको नुकसान होगा। विरोधी आपके ऊपर आसानी से निशाना लगा पाएंगे और आप नॉक हो जाएंगे। आपको हमेशा ही शूट करते हुए हिलते रहना चाहिए। आपके नॉक होने के चांस कम हो जाते हैं।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद क्लोज रेंज में खेलने के मामले में थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications