Free Fire MAX में 4 तरीके जिनसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए तेजी से रैंक बढ़ाई जा सकती है

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में रैंक बढ़ाना काफी ज्यादा मुश्किल है। इसके लिए आपको मेहनत करनी पड़ती है और छोटी-छोटी चीज़ों पर भी ध्यान देना पड़ता है। इस आर्टिकल में हम 4 तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे तेजी से रैंक बढ़ा सकते हैं।


Free Fire MAX में 4 तरीके जिनसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए तेजी से रैंक बढ़ाई जा सकती है

1) बैटल रॉयल मैचों में सर्वाइव करें

youtube-cover

बैटल रॉयल मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आपको आक्रमक तरीके से नहीं खेलना होगा। हमेशा ही सोच-समझकर आगे बढ़ें और जोखिम लेने से बचें। अंत तक सर्वाइव करने पर ध्यान दीजिए, क्योंकि यह रैंक बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है।


2) गन्स पर हाथ सेट करें

youtube-cover

Free Fire MAX में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आपको गन्स पर अपने हाथ सेट करने होंगे। अलग-अलग गन्स के साथ अभ्यास करें और थोड़े समय में आपको आदत हो जाएगी। SMG और शॉटगन्स के मामले में आपको मुख्य रूप से ध्यान देना होगा।


3) स्क्वाड मैचों में खेलें

youtube-cover

सोलो मैचों में खेलने से रैंक बढ़ाने में आसानी नहीं होती है। इसमें गलती करने पर आपको बहुत हद तक नुकसान झेलना पड़ सकता है। आपके पास बचने का कोई चांस नहीं रहता है। स्क्वाड मैचों में नॉक होने पर दोस्तों का सपोर्ट रहता है। रैंक बढ़ाने में इसमें आसानी होती है।


4) HUD कंट्रोल्स को अपने हिसाब से सेट करें

HUD कंट्रोल्स सेट करें (Image via Garena)
HUD कंट्रोल्स सेट करें (Image via Garena)

गेम में आए कंट्रोल्स द्वारा आप उतना फायदा नहीं उठा पाएंगे। स्किल्स को बेहतर करने के लिए आपको थ्री फिंगर या फोर फिंगर क्लॉ सेटअप का उपयोग करना होगा। ऐसा करने से आप कुछ ट्रिक्स को अप्लाई भी कर पाएंगे।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद इस मामले में थोड़ी अलग रह सकती है।)

App download animated image Get the free App now