4 बड़ी गलतियां जो खिलाड़ियों को Free Fire MAX के क्लैश स्क्वाड मोड में नहीं करनी चाहिए

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में क्लैश स्क्वाड मोड को बहुत पसंद किया जाता है। इस मोड में 7 राउंड्स होते हैं और जो टीम पहले 4 राउंड्स जीत जाती है, उसे विजेता घोषित किया जाता है। इस मोड में हर कोई बेहतर प्रदर्शन करना चाहता है और इसमें रैंक मोड भी मौजूद है। कई लोग यहां छोटी-छोटी गलतियां करते हैं। इस आर्टिकल में हम 4 गलतियों के बारे में बात करेंगे, जो खिलाड़ियों को नहीं करनी चाहिए।

Ad

4 बड़ी गलतियां जो खिलाड़ियों को Free Fire MAX के क्लैश स्क्वाड मोड में नहीं करनी चाहिए

4) खुले एरिया में रश करना

youtube-cover
Ad

क्लैश स्क्वाड मोड में आपको कभी भी खुले एरिया में भागना नहीं चाहिए। इस तरह से रश करने पर बहुत हद तक नुकसान हो सकता है। आपको हमेशा ही कवर लेकर आगे बढ़ना चाहिए। आप ग्लू वॉल्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।


3) हथियारों का गलत चुनाव करना

youtube-cover
Ad

कई लोग क्लैश स्क्वाड मोड में हथियारों का चुनाव गलत तरीके से करते हैं। आपको क्लैश स्क्वाड मोड में क्लोज रेंज के हथियारों को अपने पास रखना चाहिए। आपको लॉन्ग रेंज की गन्स को चुनने की गलती नहीं करनी चाहिए।


2) कैरेक्टर्स का गलत चुनाव करना

youtube-cover
Ad

क्लैश स्क्वाड मोड में आक्रमक तरीके से खेलना होता है। कई लोग इस हिसाब से कैरेक्टर नहीं चुनते हैं। इस मोड के लिए DJ Alok, Chrono और Jota जैसे कैरेक्टर काफी ज्यादा उपयोगी साबित हो सकते हैं।


1) टीममेट्स के साथ बातचीत नहीं करना

youtube-cover
Ad

क्लैश स्क्वाड मोड में अगर आपको अच्छा प्रदर्शन करना है, तो फिर तालमेल बनाए रखना चाहिए। कई लोग टीममेट्स के साथ मिलकर नहीं खेलते हैं, इससे बहुत नुकसान हो जाता है। आपको हमेशा ही वॉइस चैट ऑन रखनी चाहिए।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। खेलने के तरीके को लेकर सभी की राय अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications