Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में कैरेक्टर्स का काफी ज्यादा उपयोग किया जाता है। इन कैरेक्टर्स के पास अनोखी ताकत रहती है और कई लोग इसी के चलते इनका उपयोग करने के बारे में सोच-समझकर फैसला लेते हैं। इस आर्टिकल में हम गेम के सबसे ताकतवर कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे।
Free Fire MAX में 4 कैरेक्टर्स जो ताकतवर विकल्प हैं
1) DJ Alok

DJ Alok के पास Drop the Beat नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप हेल्थ के मामले में फायदा उठा सकते हैं। आप हर सेकेंड 5HP पा सकते हैं। इसके साथ ही मूवमेंट स्पीड बढ़ जाती है। यह कैरेक्टर काफी ज्यादा अच्छा विकल्प है।
2) Wukong

Wukong के पास Camouflage नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप खुद को बुश में बदल सकते हैं और इसके बाद आपको पहचान पाना मुश्किल हो जाता है। इससे मूवमेंट स्पीड थोड़ी कम हो जाती है।
3) Kelly

Kelly को कई लोग पसंद करते हैं। इसके पास Dash नाम की ताकत है। इसकी मदद से स्प्रिंट करने की स्पीड बढ़ जाती है। फाइट्स के दौरान आप आसानी से मूव कर सकते हैं और कई बार विरोधियों के हमले से खुद को बचा भी सकते हैं।
4) Chrono

Free Fire MAX में Chrono कैरेक्टर की ताकत का उपयोग करके आप डैमेज को रोक सकते हैं। कई सारे आक्रमक खिलाड़ी इसका उपयोग करके आगे बढ़ सकते हैं। इसका कूलडाउन 220 सेकेंड्स का है और इफेक्ट 5 सेकेंड्स का रहता है।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद इस मामले में थोड़ी अलग रह सकती है।)