Free Fire MAX में 4 सबसे जबरदस्त कैरेक्टर्स जिन्हें क्लैश स्क्वाड मोड में उपयोग किया जा सकता है

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में अभी 50 से ज्यादा कैरेक्टर्स मौजूद हैं। लगातार अलग-अलग कैरेक्टर्स को शामिल किया जा रहा है और ऐसे में अच्छे विकल्पों का चुनाव थोड़ा मुश्किल हो जाता है। क्लैश स्क्वाड मोड में आक्रमक तरीके से खेलना पड़ता है और ऐसे में अच्छा कैरेक्टर होना जरुरी है। इस आर्टिकल में हम कुछ कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें क्लैश स्क्वाड मोड में उपयोग किया जा सकता है।


Free Fire MAX में 4 जबरदस्त कैरेक्टर्स जिन्हें क्लैश स्क्वाड मोड में इस्तेमाल किया जा सकता है

1- Chrono

Chrono कैरेक्टर (Image via Garena)
Chrono कैरेक्टर (Image via Garena)

Chrono की ताकत का उपयोग करके आप शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। इस कैरेक्टर की मदद से आप डैमेज को रोक सकते हैं। इसका कूलडाउन ज्यादा है और आप इसे कुछ ही मौकों पर गेम में इस्तेमाल कर पाएंगे।


2- DJ Alok

DJ Alok कैरेक्टर (Image via Garena)
DJ Alok कैरेक्टर (Image via Garena)

DJ Alok के पास Drop the Beat नाम की स्किल है। इसकी मदद से आप मूवमेंट स्पीड को बढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही कुछ समय के लिए आपको प्रति सेकेंड 5 HP मिलती है। इसका कूलडाउन भी काफी सही है।


3- Kapella

Kapella कैरेक्टर (Image via Garena)
Kapella कैरेक्टर (Image via Garena)

Kapella के पास Healing Song नाम की ताकत है। आपको बता दें कि इस कैरेक्टर की मदद से आप हीलिंग आयटम्स और स्किल्स का इफेक्ट 10% तक बढ़ा सकते हैं। साथ ही नॉक हुए विरोधी का HP लॉस तेजी से होता है।


4- Hayato

youtube-cover

Free Fire MAX में Hayato के पास Bushido नाम की ताकत है। इस कैरेक्टर की मदद से HP कम होने पर आर्मर पेनिट्रेशन काफी तेजी से बढ़ने लगता है। आक्रमक खिलाड़ी क्लैश स्क्वाड मोड में इसका उपयोग करके कुछ किल्स निकाल सकते हैं।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने कैरेक्टर्स को लेकर अपनी राय दी है। सभी की पसंद इस मामले में थोड़ी अलग रह सकती है।)

App download animated image Get the free App now