4 जबरदस्त पेट्स जिन्हें Free Fire MAX में आक्रमक खिलाड़ियों द्वारा उपयोग किया जा सकता है

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में कैरेक्टर्स का काफी ज्यादा महत्व है। हर कोई कैरेक्टर्स का सही चुनाव करना चाहता है। आपको बता दें कि कैरेक्टर्स के साथ पेट्स का सही तरह से चुनाव भी आपके गेमप्ले को रोचक बना सकता है। सभी का खेलने का तरीका अलग है और आक्रमक खिलाड़ियों के लिए सही पेट फायदेमंद रह सकता है। इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX के 4 सबसे जबरदस्त पेट्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें आक्रमक खिलाड़ियों द्वारा उपयोग किया जा सकता है।

Ad

4 जबरदस्त पेट्स जिन्हें Free Fire MAX में आक्रमक खिलाड़ियों द्वारा उपयोग किया जा सकता है

4) Detective Panda

youtube-cover
Ad

Detective Panda के पास Panda's Blessing नाम की ताकत है। आक्रमक खिलाड़ियों के लिए यह अच्छा विकल्प है क्योंकि आपको हर एक किल पर 4 HP मिलेगी। इस पेट की कीमत 699 डायमंड्स हैं।


3) Poring

youtube-cover
Ad

Poring के पास Stich and Patch नाम की ताकत है। इसकी मदद से फाइट्स के दौरान आपका आर्मर मजबूत हो जाता है। दरअसल, इस स्किल की मदद से हेलमेट और आर्मर की ताकत हर तीन सेकेंड में बढ़ सकती है।


2) Rockie

youtube-cover
Ad

Rockie पेट के पास Stay Chill नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप किसी भी कैरेक्टर की एक्टिव स्किल का कूलडाउन 6% तक कम कर सकते हैं। आक्रमक खिलाड़ी कैरेक्टर्स का लगातार उपयोग करते हैं और ऐसे में Rockie उनके लिए मददगार रह सकता है।


1) Mr. Waggor

youtube-cover
Ad

Mr. Waggor कई सारे आक्रमक खिलाड़ियों को काफी ज्यादा पसंद आ सकता है। इसके पास Smooth Gloo नाम की ताकत है। जब आपके पास ग्लू वॉल नहीं होगी, तो फिर इस पेट की मदद से आपको अधिक ग्लू वॉल मिलेगी। आपको 120 सेकेंड्स में वॉल मिल जाएगी।

(नोट: इस आर्टिकल में पेट्स को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications