Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में कैरेक्टर्स के पास अनोखी ताकत रहती है। इन कैरेक्टर्स का उपयोग करके आप फाइट्स और मुकाबलों में जीत हासिल कर सकते हैं। गेम में अब 50 से ज्यादा कैरेक्टर्स हो गए हैं। इस आर्टिकल में हम कुछ तगड़े कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें खिलाड़ी उपयोग कर सकते हैं।
Free Fire MAX में 4 सबसे ताकतवर कैरेक्टर्स जो फाइट्स में जीत दिला सकते हैं
1- DJ Alok

DJ Alok के पास Drop the Beat नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप मूवमेंट स्पीड को 10% तक बढ़ा सकते हैं। एक 5 मीटर का औरा तैयार होता है और इसके अंदर रहते हुए आप 5 सेकेंड्स के लिए 5 HP पा सकते हैं।
2) A124

A124 के पास Thrill of Battle नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप किसी भी कैरेक्टर की ताकत को फ्रीज़ कर सकते हैं। इसका अर्थ है कि आपके सामने आने वाला खिलाड़ी अपने कैरेक्टर को उपयोग नहीं कर पाएगा।
3) Hayato

Hayato के पास Bushido नाम की ताकत है। जब भी आपकी HP में 10% तक गिरावट आएगी, तो फिर आर्मर पेनिट्रेशन 7.5% तक बढ़ जाता है। यह कैरेक्टर क्लोज रेंज में खेलने वाले प्लेयर्स को काफी ज्यादा पसंद आएगी।
4) Kapella

Free Fire MAX में Kapella के पास Healing Song नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप हीलिंग आयटम्स का इफेक्ट बढ़ा सकते हैं। आपको बता दें कि हीलिंग की स्किल 10% तक बढ़ जाती है। इसके साथ ही साथियों का नॉक होने पर HP लॉस 20% तक कम हो जाता है।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद कैरेक्टर्स के मामले में थोड़ी अलग रह सकती है।)