Free Fire MAX में ज्यादा K/D रेश्यो मेंटेन करने के लिए 4 अहम टिप्स  

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में हर कोई बेहतर प्रदर्शन करते हुए ज्यादा से ज्यादा मैच जीतना चाहता है। कई लोग अपना K/D रेश्यो मेंटेन करना चाहते हैं लेकिन वो सफल नहीं हो पाते हैं। K/D मेंटेन करने के लिए किल्स करना ही जरुरी नहीं है बल्कि आपको ढेरों चीज़ों का ध्यान रखना होता है।

Ad

Free Fire MAX में ज्यादा K/D रेश्यो मेंटेन करने के लिए 4 अहम टिप्स

4) विश्वास के साथ रश करें

youtube-cover
Ad

अगर आप किसी खिलाड़ी पर पुश कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि आपको उसे नॉक करने का पूरा विश्वास हो। अगर आपको लगता है कि यह सही समय नहीं है तो फिर आपको रिस्क नहीं लेना चाहिए। इससे आपको K/D रेश्यो जरूर बढ़ेगा और आपके प्रदर्शन में भी सुधार आएगा।


3) कैरेक्टर कॉम्बिनेशन सही होने चाहिए

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में कैरेक्टर्स की ताकत का सही तरह से उपयोग करके आप ज्यादा बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। आपको K/D रेश्यो को मेंटेन रखना है तो कैरेटर्स का कॉम्बिनेशन सही होना जरुरी है। आपको ऐसे कैरेक्टर्स को चुनना चाहिए जिससे आपको लगभग हर जगह फायदा हो। Wukong, Chrono, Skyler और Dimitri की तरह Free Fire में कई शानदार कैरेक्टर्स मौजूद हैं।


2) आपको लड़ाई से दुरी बनानी चाहिए

youtube-cover
Ad

ईस्पोर्ट्स प्लेयर्स का K/D रेश्यो हमेशा ज्यादा रहता है क्योंकि वो शुरुआती फाइट्स नहीं लड़ते हैं। वो पहले सर्वाइव करने की कोशिश करते हैं और फिर अच्छी लूट लेकर फाइट करने जाते हैं। इससे उनका K/D रेश्यो हमेशा ज्यादा रहता है।


1) सर्वाइव करते हुए जीतने पर ध्यान दें

youtube-cover
Ad

अगर आपको Free Fire MAX में K/D को ज्यादा रखना है तो आपको सिर्फ किल्स नहीं करने हैं बल्कि आपको मैचों में जीत भी दर्ज करनी है। इससे आपका रेश्यो बढ़ते जाएगा और आपको ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की K/D बढ़ाने का तरीका अलग रह सकता है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications