Free Fire MAX के इतिहास की 4 अनोखी ग्लू वॉल स्किन्स

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में गरेना लगातार नया कंटेंट और रिवॉर्ड्स प्रदान करते रहते हैं। सभी प्लेयर्स इन-गेम जाकर इवेंट सेक्शन को खोलकर चल रहे इवेंट्स की जानकारी ले सकते हैं। आपको बता दें, लक रॉयल सेक्शन सबसे लोकप्रिय माना जाता है। इसमें रेयर और महंगे इनामों का भंडार मिलता है।

Ad

Free Fire MAX में सभी आइटम्स की अनोखी और रेयर स्किन्स देखने को मिल जाती है। सभी प्लेयर्स स्किन्स को अपने हाथों से प्राप्त करना चाहते हैं। अनोखी और रेयर स्किन कम समय के लिए प्रदान की जाती है, जिसमें ग्लू वॉल स्किन्स मौजूद है। इसलिए, इस आर्टिकल में हम अब तक की 4 जबरदस्त स्किन्स के बारे में बताने वाले हैं।


Free Fire MAX के इतिहास की 4 अनोखी ग्लू वॉल स्किन्स

1) कोबरा स्ट्राइक (Cobra Strike)

Ad

Free Fire MAX में कोबरा पार्टी इवेंट के दौरान इन-गेम ढेर सारे महंगे रिवॉर्ड्स को शामिल किया गया था, जिसमें गन स्किन, ग्लू वॉल स्किन और बंडल्स मौजूद थे। उसी इवेंट पार्टी में डेवलपर्स के द्वारा कोबरा स्ट्राइक ग्लू वॉल स्किन को शामिल किया गया था। ये स्किन कोबरा थीम पर आधारित थी, जिसे अनोखी तरह से डिजाइन किया गया था। इसे लाल कलर से बनाया गया है और ग्लू वॉल स्किन के हेड पर कोबरा की आंख खिलाड़ियों को आकर्षित करती है।


2) गोल्ड वॉल्ट (Gold Vault)

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में कोलैबरेशन के दौरान रेयर आइटम्स जोड़े जाते हैं। अभी तक कई कोलैब हुए हैं, जिसमें खिलाड़ियों को आकर्षित करने वाले रिवॉर्ड्स प्रदान किए गए हैं। Money Heist कोलैबरेशन में रीलोड टारगेट डाउन इवेंट में गोल्ड वॉल्ट ग्लू वॉल स्किन को जोड़ा गया था।


3) ग्लो टेक्निका (Glo Technica)

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में ग्लो टेक्निका ग्लू वॉल स्किन टॉप-अप इवेंट सितंबर 2022 में जोड़ी गई थी। इस ग्लू वॉल स्किन का कलर पर्पल था, जो खिलाड़ियों को आकर्षित करती है। इस स्किन को टॉप-अप इवेंट से 599 डायमंड्स में खरीद सकते थे।


4) औरोरा कोर (Aurora Core)

youtube-cover
Ad

डेवलपर्स ने फरवरी 2022 में Squad Beatz इवेंट में कई महंगे रिवॉर्ड्स को शामिल किया था। ये इवेंट सिमित समय के लिए जोड़ा गया था। Squad Beatz टॉप-अप इवेंट में औरोरा कोर ग्लू वॉल स्किन की कीमत 300 डायमंड्स थी। इस स्किन को पर्पल, गोल्ड और ब्लू कलर के कॉम्बिनेशन से डिज़ाइन किया गया था।

नोट : ऊपर दी गई सभी ग्लू वॉल स्किन्स का कोई निश्चिंत क्रम नहीं है। यह राइटर की सलाह के आधार पर दी थी।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications