Free Fire MAX में 4 तरीके जिनसे थर्ड पार्टी अटैक से खुद को बचाया जा सकता है

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में फाइट्स का काफी अहम किरदार रहता है। कई बार फाइट्स के बीच में तीसरी टीम आ जाती है और इसी के चलते अगर आप तैयार नहीं रहेंगे, तो फिर आपके नॉक होने के चांस बढ़ जाएंगे। इस आर्टिकल में हम जानेंगे की थर्ड पार्टी अटैक से कैसे बच सकते हैं।

Ad

Free Fire MAX में 4 तरीके जिनसे थर्ड पार्टी अटैक से खुद को बचाया जा सकता है

1) खुद को एक जगह फ्रीज़ कर लें

youtube-cover
Ad

कई बार फाइट्स के दौरान दूसरी टीम के दखल देने के चलते आपके धराशाई होने के चांस रहते हैं। अगर आप लगातार मूव करते रहेंगे, तो उनके पास मूवमेंट और आवाज पहुंच जाएगी। इसी के चलते गन शॉट्स सुनने के बाद विरोधी अगर करीब आ जाते हैं, तो फिर आपको एक जगह पर फ्रीज़ हो जाना चाहिए। मूव नहीं होने से फूटस्टेप्स नहीं आते हैं और वो यह सोचकर आगे बढ़ जाएंगे कि यहां कोई नहीं है।


2) अपनी लोकेशन बदलें

youtube-cover
Ad

हमेशा ही एक जगह पर कैम्प नहीं करना चाहिए। आपको फाइट्स के तुरंत बाद जगह बदलनी चाहिए क्योंकि तुरंत दूसरी स्क्वाड आकर रश कर सकती है। हमेशा ज़ोन के अंदर मूव करते रहें।


3) फ्रैग और स्मोक्स का उपयोग करें

आपको हमेशा ही फाइट्स के दौरान ग्रेनेड्स और स्मोक्स का उपयोग करना चाहिए। कई बार सीधा रश करने से बढ़िया ग्रेनेड का उपयोग करके विरोधियों को नॉक या हेल्थ कम करना होता है। इससे आपको लंबे रन में काफी ज्यादा मदद मिलेगी। खुली जगह में मूव करते हुए स्मोक का उपयोग करके आप विरोधियों के निशाने से बचकर आगे बढ़ सकते हैं।


4) दो विरोधी टीमों को लड़ने दें

Free Fire MAX में हमेशा ही किल्स के लिए भूखा नहीं रहना चाहिए। अगर कोई टीम लड़ रही है, तो फिर आपको बीच में दखल नहीं देना चाहिए। कई बार ऐसा करने पर आप नॉक हो सकते हैं। हमेशा ही दो विरोधी स्क्वाड को लड़ने दें। बीच-बीच में आप नॉक हुए खिलाड़ियों या कम हेल्थ वाले विरोधियों को धराशाई करके किल्स अपने पक्ष में कर सकते हैं।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद खेलने के तरीके को लेकर थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications