Free Fire MAX में 4 तरीके जिनसे K/D रेश्यो और जीत प्रतिशत बढ़ाया जा सकता है

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में हर कोई ज्यादा से ज्यादा मैच जीतना चाहता है। हालांकि, यह चीज़ आसान नहीं है और K/D रेश्यो भी कुछ हद तक जीतने और किल्स करने पर निर्भर होता है। कई लोग इन दोनों चीज़ों में संघर्ष करते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX में जीत प्रतिशत और K/D रेश्यो को बढ़ाने के तरीके पर नज़र डालेंगे।

Ad

Free Fire MAX में 4 तरीके जिनसे K/D रेश्यो और जीत प्रतिशत बढ़ाया जा सकता है

4) लैंडिंग स्पॉट सही होना चाहिए

youtube-cover
Ad

लैंड करने पर भी जीत प्रतिशत और K/D रेश्यो निर्भर रहता है। अगर आप आक्रमक खिलाड़ी हैं, तो फिर ऐसी जगह पर लैंड करें, जहां लूट अच्छी हो और थोड़े विरोधी मिल जाए। अगर आप उतने आक्रमक नहीं हैं, तो फिर शांति से खेलें और अंत तक बचे रहने की कोशिश करें। इसके लिए आप किसी ऐसी जगह लैंड कर सकते हैं, जहां कोई नहीं उतरता।


3) लूट पर ध्यान दें

youtube-cover
Ad

कई लोग एक गन मिलते ही किल्स करने पर ध्यान देते हैं। हेलमेट और वेस्ट नहीं होने पर भी नुकसान हो सकता है। आपको हमेशा ही अच्छी लूट प्राप्त करने के बाद ही किल्स करने पर ध्यान देना चाहिए।


2) सेंसिटिविटी और HUD सेटिंग्स में बदलाव करें

youtube-cover
Ad

आपको हमेशा ही अपने अनुसार HUD कंट्रोल्स को सेट करना है। 2 फिंगर पर डेवलपर्स की ओर से आए कंट्रोल द्वारा खेलना बहुत ज्यादा बोरिंग रहता है। आपको अपने अनुसार कंट्रोल्स को सेट करना होगा। साथ ही सेटिंग्स को इन रेंज में रखने पर फायदा होगा:

  • जनरल: 90-100
  • रेड डॉट: 60-75
  • 2X स्कोप: 99
  • 4X स्कोप: 95
  • स्नाइपर स्कोप: 20-30
  • फ्री लुक: 50-75

1) सोच-समझकर कदम उठाएं

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX में ज्यादा किल्स करने के लिए आपको हमेशा ही सोच-समझकर चीज़ें करनी चाहिए। अगर आप जल्दी-जल्दी में छोटी-छोटी गलतियां कर देंगे, तो जरूर ही बड़ा नुकसान होगा। हर निर्णय लेने से पहले रिस्क के बारे में सोचना चाहिए।

(नोट: इस आर्टिकल में खेलने के तरीके को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद जरूर थोड़ी अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications