Free Fire MAX में 4 तरीके जिनसे ग्रेनेड्स को सही तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में अलग-अलग तरह के ग्रेनेड्स हैं। कई लोग इन यूटिलिटी आयटम्स का सही तरह से इस्तेमाल नहीं करते हैं। ऐसे में उन्हें जरूर थोड़ा नुकसान होता है। कुछ तरीकों से आप ग्रेनेड्स का सही तरह से उपयोग करने में सफल रहते हैं।


Free Fire MAX में 4 तरीके जिनसे ग्रेनेड्स को सही तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है

1) नॉक हुए प्लेयर्स को फिनिश करें

youtube-cover

कई बार विरोधी नॉक हो जाते हैं और उनपर हमला करने के लिए प्लेयर्स बाहर निकलते हैं। हालांकि, विरोधी आपको फायदा उठाकर नॉक कर देते हैं। हालांकि, ग्रेनेड को नॉक किए गए प्लेयर्स पर फेंकते हुए आप बिना रिस्क लिए किल कंफर्म कर सकते हैं।


2) ग्रेनेड को कुक करें

youtube-cover

प्लेयर्स को हमेशा ही ग्रेनेड को थोड़े समय बाद ही फेंकना चाहिए। कई लोग ग्रेनेड की पिन खींचने के बाद तुरंत ही फेंक देते हैं। इससे विरोधियों के पास ग्रेनेड से दूर भागने का समय होता है। आपको हमेशा ही आखिरी 2-3 सेकंड्स में दुरी के हिसाब से ग्रेनेड थ्रो करना चाहिए।


3) ग्रेनेड गलत तरीके से नहीं फेकें

youtube-cover

कई लोग ग्रेनेड्स को गलत तरह से थ्रो करते हैं और ऐसा करने से जरूर सभी को नुकसान होता है। अगर ग्रेनेड को कुक कर लिया है, तो उसे सही जगह पर फेकें जल्दी-जल्दी में गलत जगह फेंकने से विरोधी चौकन्ना हो जाता है। साथ ही विरोधियों को डैमेज भी कम होगा।


4) हर ग्रेनेड का उपयोग अलग है

सभी ग्रेनेड्स अलग हैं (Image via Garena)
सभी ग्रेनेड्स अलग हैं (Image via Garena)

Free Fire MAX में ढेरों अलग-अलग तरह के ग्रेनेड्स हैं। अगर आप सही तरह से हर ग्रेनेड का इस्तेमाल करेंगे, तो आपको फायदा होगा। स्मोक से आप विरोधियों को चकमा दे सकते हैं। ग्लू वॉल से खुद के लिए कवच तैयार कर सकते हैं। फ्लैशबैंग और फ्रैग ग्रेनेड से विरोधियों को नॉक कर सकते हैं। कई लोग ग्रेनेड्स को अलग तरह से भी उपयोग कर सकते हैं।

(नोट: इस आर्टिकल में खेलने के तरीके को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद अलग रह सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Be the first one to comment