Free Fire के अंदर रैंक मोड में Chrono और DJ Alok के साथ पेट्स जोड़ने के 5 जबरदस्त विकल्प 

Free Fire के अंदर रैंक मोड के लिए पेट्स के विकल्प(Image Credit: sportskeeda)
Free Fire के अंदर रैंक मोड के लिए पेट्स के विकल्प(Image Credit: sportskeeda)

Free Fire के अंदर रैंक मोड में पेट्स खिलाड़ियों के लिए काफी मददगार साबित होते हैं। Free Fire में Chrono और DJ Alok ये दोनों कैरेक्टर काफी प्रसिद्व और खिलाड़ियों के द्वारा सबसे ज्यादा उपयोग किये जाते हैं। इन कैरेक्टर्स में एक्टिव एबिलिटी मौजूद है। अगर रैंक मोड में Chrono और DJ Alok के साथ ताकतवर पेट्स को पेयर करते हैं तो मैदान पर रैंक बढ़ाने के साथ अच्छे किल्स किये जा सकते हैं। तो आइए इस आर्टिकल में हम 5 जबरदस्त पेट्स पर नजर डालने वाले हैं।


Free Fire के अंदर रैंक मोड में Chrono और DJ Alok के साथ पेट्स जोड़ने के 5 जबरदस्त विकल्प

#1 - Rockie

youtube-cover

Rockie एक्टिव एबिलिटी वाले कैरेक्टर्स के साथ पेयर करने के लिए काफी बेहतर विकल्प है। इसलिए Chrono और DJ Alok के साथ ये दोनों पेट्स बेहतर है।

इस पेट के अंदर स्टे चील नाम की ताकत मौजूद है। ये कैरेक्टर के कुल डाउन समय को कम करता है। लेवल 1 पर 6% कम करता है और लेवल 7 पर 16% तक कम करता है।


#2 - Detective Panda

youtube-cover

Detective Panda में पांडा ब्लेसिंग नाम की ताकत मौजूद है। DJ Alok और Chrono के साथ पेयर करने के लिए ये पेट काफी लाभदायक है। क्योंकि मैदान पर अगर प्लेयर किसी दुश्मन को कील करता है तो Detective Panda खिलाड़ी की 4HP से 10HP तक बढ़ाता है।


ये भी पढ़ें:- Free Fire में नए पेट Dr Beanie को कैसे खरीद सकते हैं?


#3 - Spirit Fox

Free Fire में Spirit Fox
Free Fire में Spirit Fox

Free Fire के अंदर Spirit Fox यह एक अनोखा पेट है, जिसमें वेल फेड नाम की ताकत मौजूद है। ये पेट मैदान पर खिलाड़ी की HP बढ़ाता है। इसलिए Chrono और DJ Alok के साथ Spirit Fox को पेयर करना फायदेमंद हो सकता है।


#4 - Mr.Waggor

Free Fire में Mr. Waggor
Free Fire में Mr. Waggor

Mr. Waggor प्रसिद्व पेट है, जिसे खिलाड़ी रैंक मोड में Chrono और DJ Alok के साथ पेयर कर सकते हैं। ये पेट खिलाड़ियों को मैदान पर ग्लू वॉल प्रदान करता है जिसका उपयोग करके आसानी से दुश्मन से बचा जा सकता है।


#5 - Dreki

Free Fire में Dreki
Free Fire में Dreki

Free Fire के अंदर Dreki में ड्रैगन ग्लेर नाम की ताकत मौजूद है। यह अनोखी ताकत वाला पेट है जो मैदान पर खिलाड़ियों को काफी फायदा दिलाता है। अगर खिलाड़ी के आस-पास 30 मीटर के अंदर मौजूद दुश्मन मेडिकिट का उपयोग करता है तो आसानी से स्पॉट कर लेता है। उसके बाद प्लेयर्स प्लान बनाकर कील कर सकता है।

ये भी पढ़ें:-Battlegrounds Mobile India 1.5 अपडेट को एंड्रॉइड मोबाइल पर डाउनलोड करने का सही तरीका

Edited by Sawan E-Sports