Free Fire MAX में असॉल्ट राइफल्स को काफी इस्तेमाल किया जाता है। गेम में ढेरों AR हैं लेकिन कई प्लेयर्स को बेहतर विकल्पों के बारे में पता नहीं है। इस आर्टिकल में हम टॉप 5 असॉल्ट राइफल्स के बारे में बात करेंगे।
Free Fire MAX में 5 सबसे जबरदस्त असॉल्ट राइफल्स, जिन्हें प्लेयर्स उपयोग कर सकते हैं
5) FAMAS

FAMAS को जबरदस्त असॉल्ट राइफल माना जा सकता है। इसका डैमेज और रेट ऑफ फायर अच्छा है। आपको संतुलित स्टैट्स मिल जाएंगे और इसी कारण आपको इसका इस्तेमाल करना चाहिए।
4) PARAFAL

PARAFAL को शानदार गन्स में गिना जाता है। असल में यह मार्क्समैन राइफल की तरह चलती है। हालांकि, इसमें AR की गोलियां गलती है और इसे स्टैट्स शानदार है। प्लेयर इसे स्कोप लगाकर मिड और लॉन्ग दोनों रेंज में इस्तेमाल कर सकते हैं।
3) M4A1

M4A1 का डैमेज अच्छा है। हालांकि, सबसे अच्छी बात यह है कि इसकी एक्यूरेसी सबसे तगड़ी है और शॉट्स मिस होने के चांस कम रहेंगे। आप इसमें अलग-अलग तरह की अटैचमेंट लगाकर ज्यादा फायदा उठा सकते हैं।
2) AK47

AK47 काफी शानदार गन है और इसका डैमेज बहुत ज्यादा है। हालांकि, रिकोईल थोड़ा ज्यादा है और इसे कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। इस गन को कुछ अटैचमेंट और स्किन्स के साथ इस्तेमाल करने पर फायदा होगा।
1) GROZA

GROZA को Free Fire MAX की सबसे अच्छी असॉल्ट राइफल माना जा सकता है। साथ ही इस गन का डैमेज और रेट ऑफ फायर दोनों बढ़िया है। ऐसे में आप आसानी से हर रेंज में किल्स निकाल सकते हैं।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद गन को लेकर अलग रह सकती है।)