Free Fire MAX में कैरेक्टर कॉम्बिनेशंस का काफी अहम रहता है। आप अलग-अलग कैरेक्टर्स की ताकत को जोड़कर गेम में फायदा उठा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम क्लैश स्क्वाड मोड में 5 कैरेक्टर्स कॉम्बिनेशंस के बारे में बात करेंगे।
Free Fire MAX में क्लैश स्क्वाड मोड के लिए 5 कैरेक्टर कॉम्बिनेशंस के बारे में बात करेंगे
1) Dimitri + Thiva + Olivia + Kapella

Dimitri की ताकत से एक हीलिंग जोन बनता है और इसके अंदर रहकर आप हेल्थ बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा नॉक हुए खिलाड़ी रिवाइव हो जाते हैं। Thiva की मदद से आप रिवाइव करने की स्पीड बढ़ा सकते हैं और साथियों को रिवाइव होने पर 50 HP मिलती है। Olivia की मदद से रिवाइव होने पर साथियों को 80 अधिक HP मिलती है। Kapella का उपयोग करके आप हीलिंग आयटम्स ताकत बढ़ा सकते हैं और साथियों का HP लॉस कम हो जाता है।
2) Homer + Kelly + Maxim + Jota

Homer की मदद से सामने मौजूद विरोधियों की मूवमेंट और फायरिंग स्पीड कम की जा सकती है। साथ ही ड्रोन के एक्स्प्लोज से 25 HP डैमेज भी होता है। Kell की मदद से 6% तक स्प्रिंटिंग स्पीड बढ़ जाती है। Maxim की मदद से मशरूम खाने और मेड़कीट्स लगाने की स्पीड बढ़ जाती है। आप हर एक किल पर HP पा सकते हैं।
3) Alok + Hayato + Moco + D-Bee

Alok की मदद से मूवमेंट स्पीड और HP के मामले में फायदा उठाया जा सकता है। Hayato की मदद से आर्मर पेनिट्रेशन HP कम होने पर बढ़ जाता है। Moco की मदद से आप विरोधी की जगह पता लगा सकते हैं। D-Bee की मदद से मूवमेंट स्पीड बढ़ जाती है और एक्यूरेसी में सुधार होता है।
4) Wukong + Leon + Wolfrahh + Joseph

Wukong की मदद से आप बुश में बदल सकते हैं और इससे मूवमेंट स्पीड कम हो जाती है। Leon की मदद से फाइट में सर्वाइव करने पर 30 HP मिलती है। Wolfrahh की मदद से हेडशॉट से लड़ने वाला कम हो जाता है और विरोधी पर डैमेज देने से बढ़ जाता है। Joseph की मदद से डैमेज पड़ने पर मूवमेंट स्पीड बढ़ जाता है।
5) Skyler + Shani + Shirou + Caroline

Skyler की मदद से ग्लू वॉल्स को तबाह किया जा सकता है और HP मिलती है। Shani की ताकत से किल करने पर आर्मर की ताकत बढ़ जाती है। Shirou का उपयोग करके आपको विरोधी द्वारा डैमेज मिलने पर उनकी जगह पता चल जाती है। Caroline की मदद से शॉटगन पकड़ते हुए मूवमेंट स्पीड बढ़ जाती है।
नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने कैरेक्टर्स को लेकर अपनी राय दी है। कॉम्बिनेशंस को लेकर सभी की राय अलग रह सकती है।
