Free Fire में कैरेक्टर्स का काफी ज्यादा चलन है और उनके पास अनोखी ताकत होती है। गेम में अभी 35 अलग-अलग कैरेक्टर्स है। कई लोगों के मन में सवाल है कि इस समय गेम के अंदर सबसे अच्छे कैरेक्टर्स कौन-से हैं।
Free Fire में जनवरी 2021 के अंदर 5 सबसे बढ़िया कैरेक्टर्स के विकल्प
#1 - Alok (ताकत – ड्राप द बीट)

DJ Alok को गेम का सबसे अच्छा कैरेक्टर कहा जा सकता है। इसके पास ड्रॉप द बीट नाम की खास ताकत है। इसमें हीलिंग और स्पीड बूस्ट में काफी फायदा होता है। आप गेम में इसका उपयोग करके फाइट्स को जीत सकते हैं।
#2 - Chrono (ताकत – टाइम टर्नर)

Chrono को Free Fire में हाल ही में जोड़ा गया है और इसकी ताकत टाइम टर्नर है। ये दुश्मनों द्वारा मिल रहे डैमजे को कई हद तक रोकता है। इससे मूवमेंट स्पीड भी 15% बढ़ जाती हैं। इसका कूलडाउन टाइम 50 सेकंड्स है।
#3 - K (Ability – Master of All)

K को Free Fire में प्रोफेसर और जिउ-जित्सु का एक्सपर्ट बताया गया है। इसकी ताकत Master of All है। वो हर तीन सेकंड में 2 EP बढ़ाता है। हालांकि, मोड बदलने में 20 सेकंड्स लगते हैं। लेवल 6 पर K आसानी से दो सेकंड में 2 EP बढ़ा सकता है। इस वजह से ये काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
#4 - Moco (ताकत – हैकर्स)

Moco के पास हैकर ऑय नाम की ताकत है। वो दो सेकंड्स तक आसपास के दुश्मनों को देख सकती हैं। आप लेवल बढ़ाकर समय को भी बढ़ा सकते हैं।
#5 - Jai (ताकत - रैगिंग रीलोड)

इसकी ताकत रैगिंग रीलोड है। इसके चलते एमो में आपको फायदा होगा। हर हथियार के लिए अलग खासियत है। देखा जाए तो एमो की कमी होने के बाद भी आप आसानी से स्क्वाड को खत्म कर सकते हैं। इसकी कीमत 499 डायमंड्स है।