5 शानदार कैरेक्टर्स जिनसे Free Fire MAX में K/D रेश्यो बढ़ाया जा सकता है

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में K/D रेश्यो बढ़ाने का एक ही तरीका है। आपको ज्यादा से ज्यादा किल्स करने हैं। इस चीज़ में सही कैरेक्टर्स का इस्तेमाल करने से आपको जरूर फायदा होगा। इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX के अंदर 5 कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे जिनसे आप K/D रेश्यो बढ़ा सकते हैं।

Ad

Free Fire MAX में K/D रेश्यो बढ़ाने के लिए 5 सबसे धमाकेदार कैरेक्टर्स

5) Jota

youtube-cover
Ad

Jota कैरेक्टर के पास Sustained Raids नाम की ताकत है। इससे आप हर एक किल या नॉक द्वारा 10% तक HP वापस हासिल कर सकते हैं। इसमें कोई कूलडाउन भी नहीं है। इसी वजह से आपको ज्यादा से ज्यादा किल्स करने में मदद मिलेगी।


4) Leon

youtube-cover
Ad

Leon कैरेक्टर से Free Fire MAX में खिलाड़ियों को मदद मिल सकती है। Buzzer Beater ताकत से आप फाइट से दूर होने पर 5 HP बढ़ा सकते हैं। फाइट से सर्वाइव करने के बाद आपको HP मिलती है। इससे आप ज्यादा समय तक टिके रहेंगे और K/D बढ़ाने में फायदा मिलेगा।


3) Xayne

youtube-cover
Ad

Xayne कैरेक्टर की Xtreme Encounter ताकत से आपको कुछ समय के अधिक 80 HP मिलती है और ग्लू वॉल्स पर डैमेज 80% तक बढ़ जाता है। आप यहां आक्रमक तरीके से खेलकर अपने K/D रेश्यो में सुधार कर सकते हैं।


2) Maro

youtube-cover
Ad

Maro कैरेक्टर की मदद से आप K/D रेश्यो में बड़ा सुधार कर सकते हैं। Falcon Fervor नाम की ताकत से विरोधी अगर दूर रहेगा तो आप ज्यादा डैमेज दे पाएंगे। इससे आप बिना रिस्क लिए दूर के खिलाड़ियों को नॉक और किल कर सकते हैं।


1) Wolfrahh

youtube-cover
Ad

Wolfrahh कैरेक्टर के पास Limelight नाम की ताकत है। इस कैरेक्टर की मदद से हेडशॉट लड़ने पर डैमेज कम हो जाता है। इससे आप फाइट्स में ज्यादा समय तक टिक पाएंगे और किल्स करने के मौके बढ़ेंगे।

(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद कैरेक्टर्स को लेकर अलग हो सकती है।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications