Free Fire MAX में कैरेक्टर्स को बहुत पसंद किया जाता है। इनकी मदद से आपको गेम में फायदा मिलता है क्योंकि सभी के पास अनोखी ताकत होती है। पिछले कुछ अपडेट्स से लगातार कैरेक्टर में चेंज हो रहे हैं। इस आर्टिकल में हम 5 ऐसे कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे, जिनमें सुधार की जरूरत है।
Free Fire MAX में 5 कैरेक्टर्स जिनमें सुधार की सख्त जरूरत है
1) Antonio

Antonio कैरेक्टर में सुधार की जरूरत है। इसे क्लैश स्क्वाड मोड में उपयोग किया जाता है क्योंकि यह हिट पॉइंट्स प्रदान करता है। हालांकि, बैटल रॉयल मोड में यह उतना उपयोगी नहीं है। इसमें सुधार बनता है।
2) Paloma

Paloma में भी सुधार की जरूरत है। इसके पास Arms-Dealing नाम की ताकत है और इससे 45 अधिक गोलियां साथी रखी जा सकती है। हालांकि, इससे उतना फायदा नहीं होता है। इसमें कुछ और ताकत जोड़ी जानी चाहिए।
3) Chrono

Chrono के पास एक फिल्ड बनाने की ताकत है, इससे डैमेज 800 तक रोका जा सकता है। इसका कूलडाउन 160 सेकंड्स का है। एक साल पहले यह गेम का सबसे ताकतवर कैरेक्टर था और अब Free Fire MAX के डेवलपर्स को इसमें पहले की तरह अच्छे सुधार करने चाहिए।
4) Caroline

Caroline कैरेक्टर की मदद से आप शॉट गन्स के मामले फायदा उठा सकते हैं। हालांकि, कई लोग शॉटगन्स का इस्तेमाल नहीं करते हैं और उनके लिए यह कैरेक्टर व्यर्थ है। Free Fire MAX को अन्य गन्स के लिए भी इसकी ताकत का उपयोग करना चाहिए। इससे Caroline का उपयोग बढ़ जाएगा।
(नोट: इस आर्टिकल में कैरेक्टर्स को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद थोड़ी अलग जरूर रह सकती है।)
