Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में कैरेक्टर्स का काफी महत्व है। इनके पास अनोखी ताकत होती है और फाइट्स में आप इनका उपयोग कर सकते हैं। इसकी मदद से जीत के चांस काफी बढ़ जाते हैं। कैरेक्टर्स के ढेरों विकल्प हैं और इसी वजह से किसी एक को चुनना हमेशा ही मुश्किल होता है। इस आर्टिकल में हम 5 शानदार कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए।
Free Fire MAX में 5 शानदार कैरेक्टर्स जिन्हें नज़रअंदाज करना गलती होगी
1- Moco
Moco के पास Hacker's Eye नाम की ताकत है। जब भी आप किसी विरोधी पर हमला करते हैं, तो उसकी जगह 5 सेकेंड्स के लिए आपको और आपके टीममेट्स को शामिल किया जा सकता है।
2- Rafael

Rafael के पास Dead Silent नाम की ताकत है। इसकी मदद से स्नाइपर्स और मार्कमैन गन में साइलेंसिंग इफेक्ट आ जाता है। आप जिन विरोधियों को नॉक करते हैं, वो 85% तेजी से ब्लीड करते हैं।
3- Hayato

Hayato के पास Bushido नाम की ताकत है। जैसे ही 13% HP कम होगी, तो फिर आर्मर पेनिट्रेशन 5% तक बढ़ जाता है। यह कैरेक्टर जबरदस्त विकल्प है।
4- Miguel

Free Fire MAX में Miguel के पास Crazy Slayer नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप विरोधी को नॉक करने पर 200 EP हासिल कर सकते हैं। यह कैरेक्टर कई आक्रमक खिलाड़ी उपयोग करते हैं।
5- Maxim

Maxim के पास Gluttony नाम की पैसिव ताकत है। इसकी मदद से आप मेडकिट्स और मशरूम्स को 25% तेजी से उपयोग कर सकते हैं।
(नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद कैरेक्टर्स को लेकर थोड़ी अलग रह सकती है।)