Free Fire MAX में ढेरों शानदार फीचर्स हैं, जो गेम को शानदार बनाते हैं। कई लोग कैरेक्टर्स का उपयोग करना पसंद करते हैं और इन कैरेक्टर्स की ताकत का उपयोग करके आप फाइट्स में जीत हासिल कर सकते हैं। कई ऐसे कैरेक्टर्स हैं, जो अपने पूरे मैच में जीत दिलाने में मदद कर सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 कैरेक्टर्स के बारे में बात करेंगे, जो बैटल रॉयल मैचों में जीत दर्ज करने में मदद कर सकते हैं।
Free Fire MAX में 5 कैरेक्टर्स जो बैटल रॉयल मैचों में जीत हासिल करने में मदद कर सकते हैं
5) Wukong

Wukong (Image via Free Fire MAX)
ताकत: Camouflage
Wukong के पास Camouflage नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप एक बुश में बदल जाते हैं और मूवमेंट स्पीड 20% तक कम हो जाती है।
4) Dimitri

Dimitri (Image via Free Fire MAX)
ताकत: Healing Heartbeat
Dimitri के पास Healing Heartbeat नाम की ताकत है। इसकी मदद से आपको और साथियों को 3.5 मीटर के अन्डरफ रहने पर हर सेकंड 3 HP मिलती है। साथ ही नॉक हुए खिलाड़ी रिवाइव हो जाते हैं।
3) Chrono

Chrono (Image via Free Fire MAX)
ताकत: Time Turner
Chrono के पास Time Turner नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप एक शील्ड बनाकर डैमेज को बहुत हद तक रोक सकते हैं। यह कैरेक्टर अब उतना उपयोग नहीं होता है लेकिन सही जगह इस्तेमाल करने से फायदा हो सकता है।
2) K

K (Image via Free Fire MAX)
ताकत: Master of All
K के पास Master of All नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप EP हासिल कर सकते हैं और उसके HP कन्वर्जन रेट को बढ़ा सकते हैं। इसका कूलडाउन भी कम है।
1) Alok

Alok (Image via Free Fire MAX)
ताकत: Drop the Beat
Alok के पास Drop the Beat नाम की ताकत है। इस कैरेक्टर की मदद से आप मूवमेंट स्पीड बढ़ा सकते हैं। साथ ही अपनी HP को हर सेकंड बढ़ा सकते है। इसका कूलडाउन 45 सेकंड्स का है।
(नोट: इस आर्टिकल में कैरेक्टर को लेकर लेखक ने अपनी राय दी है। सभी की पसंद थोड़ी अलग हो सकती है।)